इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक युद्ध की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कई देशों के संपर्क में हैं। इसके अलावा, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद भारत यात्रा है। वहीं, इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरत के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ इस्राइल संघर्ष पर बात की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: हमास के हमले में अब तक 700 इस्राइली लोगों की मौत, तंजानियाई राष्ट्रपति पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान हालात पर अमेरिका-कतर और लेबनान के साथ चर्चा करेगा यूएन
इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी शामिल है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक युद्ध की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कई देशों के संपर्क में हैं। पढ़ें पूरी खबर
तंजानियाई राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से करेंगी मुलाकात
तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद भारत यात्रा है। ऐतिहासिक रूप से भारत के करीबी रहे इस अफ्रीकी देश से अब चीन के सैन्य और आर्थिक रिश्ते हैं। भारत की नजर चीन के पाले से निकलने को बेताब तंजानिया के साथ आर्थिक और रक्षा करार कर उससे पहले जैसे करीबी संबंध बनाने पर है। पढ़ें पूरी खबर
यूएई के राष्ट्रपति से भारत-कनाडा विवाद पर जस्टिन ट्रूडो ने की बात
इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरत के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ इस्राइल संघर्ष पर बात की। इस दौरान उन्होंने भारत-कनाडा विवाद पर भी चर्चा की। कनाडाई पीएम का कहना है कि कानूनों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर
पेंटागन ने फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप को तैयार रहने का दिया आदेश
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इस दौरान अब तक करीब 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने इस्राइल की सहायता के लिए फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप को तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने समूह को पूर्वी मध्य सागर जाने के लिए निर्देशित किया है। बता दें, एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि इस्राइल के खिलाफ हो रहे हमास के हमलों में कम से कम 4 अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर