सब्सक्राइब करें

Top News: मैक्रों-पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता, आज से CBSE बोर्ड की परीक्षा; बांग्लादेश में रहमान की ताजपोशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को मुंबई पहुंचे, जहां उनका राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जिसमें 15,649 केंद्रों पर 43 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण भी आज लगेगा, लेकिन भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में उमस भरा मौसम रहेगा। उधर, बांग्लादेश में तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। जम्मू के बाल सुधार गृह में सुरक्षा चूक के चलते दो पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन कैदी फरार हो गए और छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। वहीं, हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 की स्थिति बदल दी। एक क्लिक पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
top news in hindi today important big headlines stories
इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला - फोटो : एक्स/एमईए
Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : संवाद
आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। पढ़ें पूरी खबर
top news in hindi today important big headlines stories
सूर्य ग्रहण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Solar eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा रिंग ऑफ फायर
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी को लगेगा। यह एक विशेष प्रकार का चक्राकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे आम भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 12:31 बजे शुरू होगा और लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक चलेगा। हालांकि यह दुर्लभ खगोलीय घटना दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगी, भारत में इसके दर्शन संभव नहीं होंगे क्योंकि उस समय सूर्य भारतीय क्षितिज के नीचे रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : एएनआई
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के आसार, इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी बीच दक्षिण के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed