फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Topper Prince Patel: किसान का बेटा बना प्रदेश का 'प्रिंस', बोला- मेरी जिंदगी का एक ही मकसद...

Sun, 19 Jun 2022 09:56 AM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:56 AM IST
सार

UP Madhyamik Shiksha Parishad Class 10th 12th Result 2022 Live: यूपी बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें कानपुर नगर से प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। प्रिंस मूलत:  फतेहपुर जिले के बिंदकी के रहने वाले हैं। प्रिंस ने परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 
 

विज्ञापन
UP Board 2022 Class 10th Topper Prince Patel Wants to Join Indian Army Know What He Said on Agneepath Scheme
प्रिंस पटेल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें कानपुर नगर से प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। प्रिंस मूलत:  फतेहपुर जिले के बिंदकी के रहने वाले हैं। प्रिंस ने परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस का अमर उजाला डॉट कॉम ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया। इसमें प्रिंस ने परीक्षा से जुड़ी तैयारी से लेकर अपने परिवार और अपने भविष्य के सपनों के बारे में भी बताया। पढ़िए ये विशेष इंटरव्यू....
UP Board 2022 Class 10th Topper Prince Patel Wants to Join Indian Army Know What He Said on Agneepath Scheme
प्रिंस पटेल और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला
परिवार क्या करता है? 
मैं मूल रूप से फतेहपुर बिंदकी के इब्राहिमपुर नवाबाद का रहने वाला हूं। मेरे पिता अजय कुमार किसान हैं। मां शिवकांति देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई अभी पहली कक्षा में पढ़ता है। 


 
UP Board 2022 Class 10th Topper Prince Patel Wants to Join Indian Army Know What He Said on Agneepath Scheme
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कैसे की बोर्ड परीक्षा की तैयारी? 
मैं किताबों को पढ़कर खुद से नोट्स तैयार करता हूं। मेरे टीचर्स ने भी मुझे काफी सपोर्ट किया। मुझे पढ़ाई के लिए एक अच्छा माहौल चाहिए था। इसके लिए मैंने कानपुर के अनुभव इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। यहां हॉस्टल में मुझे पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 2022 Class 10th Topper Prince Patel Wants to Join Indian Army Know What He Said on Agneepath Scheme
प्रिंस ज्यादा सोशल मीडिया यूज नहीं करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
स्मार्टफोन और सोशल मीडिया कैसे यूज करते हैं? 
मेरे पास खुद का मोबाइल नहीं है। हॉस्टल में मोबाइल यूज करने पर भी रोक है। इसलिए मैं जब भी छुट्टी पर घर आता था, तभी मोबाइल फोन का यूज करता था। लेकिन उतना ही करता हूं, जितना जरूरी है। सोशल मीडिया पर ज्यादा टाइम खराब नहीं करता हूं। 
 
विज्ञापन
UP Board 2022 Class 10th Topper Prince Patel Wants to Join Indian Army Know What He Said on Agneepath Scheme
प्रिंस सेना में जाना चाहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
आगे क्या करना चाहते हैं? 
मैं 12वीं के साथ एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी की तैयारी कर रहा हूं। बचपन से ही मेरा सपना सेना में अफसर बनने का रहा है। इसलिए मैं अभी 12वीं के साथ-साथ एनडीए की तैयारी भी करूंगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed