फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ अब बरसात और ओले के भी आसार, जानें आपके इलाके में कब हो सकती है बारिश

Wed, 18 Jan 2023 10:52 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 18 Jan 2023 10:52 AM IST
सार

एक बार फिर से ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किस राज्य में कब बारिश के आसार बताए हैं। कहां-कहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है और कहां-कब ओले पड़ सकते हैं?  

विज्ञापन
Weather Update: Now rain and hailstorm with severe cold, know when the rain is expected in your area?
कई राज्यों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर के प्रकोप के बीच आने वाले दिनों में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की आशंका जताई है। इस बीच, तेज हवाएं चलने और ओले पड़ने के भी आसार हैं। इसके चलते एक बार फिर से ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किस राज्य में कब बारिश के आसार बताए हैं। कहां-कहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है और कहां-कब ओले पड़ सकते हैं?  

 
Weather Update: Now rain and hailstorm with severe cold, know when the rain is expected in your area?
ठंड के चलते लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला
किस राज्य में कब बारिश के आसार? 

उत्तर प्रदेश : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23, 24 और 25 जनवरी को तेज हवा चलने और बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी दोनों ही दिन बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। 

 
Weather Update: Now rain and hailstorm with severe cold, know when the rain is expected in your area?
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश : बर्फबारी और शीतलहर झेल रहे हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 23, 24 और 25 जनवरी को सूबे के कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं को झेलना पड़ सकता है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Now rain and hailstorm with severe cold, know when the rain is expected in your area?
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड : मौसम विभाग के अनुसार, 23, 24 और 25 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
Weather Update: Now rain and hailstorm with severe cold, know when the rain is expected in your area?
पंजाब में पड़ रहा घना कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंजाब : मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यहां 22, 23, 24 और 25 जनवरी को बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed