{"_id":"5989ab794f1c1b7f198b49be","slug":"shocking-footage-the-doctor-kicked-a-pregnant-woman-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, CCTV फुटेज वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, CCTV फुटेज वायरल
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर ने गर्भवती महिला को मारी लात
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अस्पताल में एक पुरुष सहकर्मी ने गर्भवती महिला के पेट पर जोरदार तरीके से लात मारी। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मेल ऑनलाइन के मुताबिक सेंट्रल चिली के तट पर स्थित वालपराइसो शहर का है। यहां के एक अस्पताल से हैरान कर देने वाली यह वीडियो सामने आई है।
पीड़ित और आरोपी के बीच तीखी झड़प
2 of 5
दोनों के बीच बहस
- फोटो : mirror
सबसे पहले अस्पताल की एक गैलरी में दोनों के बीच बहस हुई। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से पुरुष सहकर्मी महिला के साथ अभद्रता कर रहा है। आरोपी सहयोगी डॉक्टर ने पहले महिला के बालों को पकड़कर उसके साथ बदसलूकी की, फिर उसके बाद उसे एक दरवाजे की तरफ धकेल दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करता है।
आरोपी ने पीड़ित महिला को मारी लात
3 of 5
आरोपी डॉक्टर
- फोटो : Daily Mail
काफी देर के बाद आरोपी महिला को जाने देता है। लेकिन जैसे ही गर्भवती महिला मेडिकल बैग उठाती है वैसे ही आरोपी डॉक्टर जोरदार लात मारता है। लात लगते ही महिला नर्स पीछे दरवाजे में जाकर लगती है। दोनों के बीच यह घटना करीब तीन मिनट तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरान कर देने वाली वीडियो देखें
4 of 5
आरोपी डॉक्टर
- फोटो : Daily Mail
यह वीडियो Daily Mail से लगी गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज वेबसाइटों पर अपलोड
5 of 5
आरोपी डॉक्टर
- फोटो : mirror
आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के साथ उस वक्त तक झगड़ा करता रहा जब तक कि उसे गार्ड ने नहीं रोक लिया। इस पूरे मामला का सीसीटीवी फुटेज चिली की सभी न्यूज वेबसाइटों पर अपलोड किया गया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा है। जांच के बाद आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से निलंबित कर दिया गया है। जबकि मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।