सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खारिज करने समेत 50 सूत्री प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुमका के गांधी मैदान में रविवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में ये प्रस्ताव पारित किए गए।
Jharkhand: झारखंड में सीएए, यूसीसी, एनआरसी को खारिज करने का प्रस्ताव पारित; झामुमो ने उठाया कदम
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:30 AM IST
सार
उन्होंने दावा किया कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। सोरेन ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी हम पर रेवड़ी बांटने का आरोप लगाती हैं, लेकिन अब उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को ढाई हजार रुपये देने का वादा किया है। क्या यह रेवड़ी नहीं है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन