सब्सक्राइब करें

AIIMS Bharti 2022: एम्स में फिर निकलीं नौकरियां, सीधी भर्ती के इन पदों पर करें आवेदन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

AIIMS Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) में नौकरियां निकली हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स की ओर से ग्रुप ए के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2022 sarkari naukri 23 faculty posts vacant in gorakhpur aiims bharti
AIIMS Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) में नौकरियां निकली हैं। एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है। 

Trending Videos
AIIMS Recruitment 2022 sarkari naukri 23 faculty posts vacant in gorakhpur aiims bharti
एम्स, गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2022 sarkari naukri 23 faculty posts vacant in gorakhpur aiims bharti
AIIMS Faculty Recruitment

एम्स भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण

 

पद नाम पद संख्या आरक्षण
प्रोफ्रेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग 01 सामान्य श्रेणी
एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग 02 सामान्य श्रेणी
असिस्टेंट प्रोफेसर /लेक्चरर इन नर्सिंग 03 सामान्य श्रेणी
ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर 17 सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस

 

कुल रिक्तियां : 23 पद

AIIMS Recruitment 2022 sarkari naukri 23 faculty posts vacant in gorakhpur aiims bharti
AIIMS Recruitment Direct Jobs - फोटो : सोशल मीडिया

सीधे साक्षात्कार के लिए होंगे शॉर्टलिस्ट

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर में रिक्त इन शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, एम्स, गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट / नोटेरी द्वारा हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा। 

 

विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2022 sarkari naukri 23 faculty posts vacant in gorakhpur aiims bharti
AIIMS Recruitment How to Apply - फोटो : istock

AIIMS Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  3. यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।  
  4. यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।  
  5. विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।
  6. सभी पूछे गए विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति लिपि संभाल कर रख लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed