{"_id":"608a94d34763fc73933e3398","slug":"bpsc-66th-mains-exam-2021-registration-date-extended-check-schedule-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार लोक सेवा आयोग: बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिहार लोक सेवा आयोग: बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ी
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 29 Apr 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
BPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी (BPSC) 66वें मेन परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल की जगह अब 10 मई कर दी है। बीपीएससी की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि अब अभ्यर्थी 66वें मेन परीक्षा के लिए 10 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उनके पास यह एक सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 6 अप्रैल से हुई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 17 मई शाम पांच बजे तक है। इससे पहले यह तारीख 7 मई रखी गई थी जो कि अब आगे बढ़ चुकी है। अभ्यर्थी वेरिफिकेशन के लिए जो हार्ड कॉपी भेजेंगे उसमें उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, बार कोड और एप्लीकेशन नंबर लिखना होगा। इसे अभ्यर्थियों को निर्धारित पते पर भेजना होगा।
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की आधिकारिक साइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। BPSC 66 वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा बिहार राज्य सरकार के तहत विभिन्न विभागों में 562 रिक्तियों के चयन के लिए आयोजित हो रही है। जिसमें से 169 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।