FCI Recruitment 2021: भारतीय खाद्य निगम ने एजीएम (AGM) और एमओ ( MO) पदों के लिए एफसीआई (FCI) भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI) राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है। एफसीआई ( FCI) भर्ती 2021 के तहत कुल 89 रिक्तियां जारी की गई हैं।
FCI Recruitment 2021: असिस्टेंट मैनेजर और चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। असिस्टेंट जनरल पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 4 नौकरियां जहां आपको मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी
महत्वपूर्ण तारीख
| इवेंट | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 1 मार्च 2021 |
| ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 31 मार्च 2021, शाम 4 बजे |
| प्रवेश पत्र | परीक्षा से 10 पहले जारी होगा |
| ऑनलाइन टेस्ट की तारीख | मई और जून महीने में |
इसे भी पढ़ें-UPSC : इस विभाग में 89 पदों पर मिल रहा है स्थायी रोजगार, अभी करें आवेदन
कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिनमें से 30 पद जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और 27 पद टेक्निकल के हैं। इसी तरह से 22 पद अकाउंट, 8 पद कानून और 2 पद मेडिकल ऑफिसर की हैं। इन पदों के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।
इसे भी पढ़ें-Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना में परमानेंट कमीशन पाने का मौका, टीजीसी भर्ती में करें