फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बाद भी कट सकता है भारी चालान! जानें ट्रैफिक पुलिस के ये सख्त नियम

Mon, 26 Oct 2026 12:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 26 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

  • HSRP Traffic Police Rules India:  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को हमेशा रिवेट से कसवाएं, नट-बोल्ट का इस्तेमाल गैरकानूनी है।
  • नंबर प्लेट पर किसी भी तरह का स्टाइलिश, प्लास्टिक कवर या फैंसी फ्रेम न लगाएं।
  • फ्रेम या कवर होने से एएनपीआर कैमरे नंबर नहीं पढ़ पाते, जिससे भारी चालान कट सकता है।

विज्ञापन
Heavy Fine Can Be Issued Even After Installing High-Security Number Plate! Know These Strict Traffic Police
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान - फोटो : AI

High Security Number Plate Challan: सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए सरकार ने गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। वाहन चालकों को लगता है कि एक बार यह प्लेट लग जाने के बाद उनका चालान कटने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।



मगर यातायात नियमों के मुताबिक, सिर्फ नंबर प्लेट लगवा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे लगाने के तौर-तरीकों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी गाड़ी पर भारी जुर्माना लग सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे कौन सी दो बड़ी गलतियां हैं, जिनकी वजह से एचएसआरपी होने के बावजूद आपका चालान कट सकता है।

Trending Videos
Heavy Fine Can Be Issued Even After Installing High-Security Number Plate! Know These Strict Traffic Police
नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock

नंबर प्लेट में रिवेट की जगह नट-बोल्ट का इस्तेमाल

  • कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने नंबर प्लेट को नट बोल्ट से ही कस लेते हैं, मगर आपको बता दें कि ये पूरी तरह से गैन कानूनी है।
  • नंबर प्लेट हमेशा परमानेंट रिवेट से कसी होनी चाहिए। नट-बोल्ट लगाने से कोई भी उसे आसानी से खोल सकता है और बदल सकता है, जिससे आपराधिक गाड़ी पर इस्तेमाल होने का खतरा रहता है।
  • इसलिए नंबर प्लेट सही होने के बाद भी अगर आपने उसे नट-बोल्ट से कसा है तो पुलिस आपका चालान काट सकती है।
Heavy Fine Can Be Issued Even After Installing High-Security Number Plate! Know These Strict Traffic Police
नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock

प्लास्टिक कवर लगाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान क्यों काटती है?

  • नंबर प्लेट पर स्टाइलिश मेटल फ्रेम, प्लास्टिक कवर या ग्रिल लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है।
  • ये कवर कई बार 'IND' कोड, होलोग्राम और लेजर नंबरों को ढक लेते हैं, जिससे कैमरे नंबर नहीं पढ़ पाते।
  • इसलिए नंबर प्लेट सही होने के बाद भी अगर आपने फैंसी फ्रेम लगवाया है तो पुलिस आपका चालान काट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Fine Can Be Issued Even After Installing High-Security Number Plate! Know These Strict Traffic Police
नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock

फ्रेम की वजह से नहीं दिखते हैं स्पष्ट नंबर

  • ट्रैफिक सिग्नल पर लगे आधुनिक एएनपीआर कैमरे साफ और स्पष्ट नंबर प्लेट पढ़ने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
  • जब उन पर फैंसी फ्रेम या जाली लगी होती है, तो कैमरे नंबर स्कैन नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
Heavy Fine Can Be Issued Even After Installing High-Security Number Plate! Know These Strict Traffic Police
वाहन चालकों को क्या करना चाहिए? - फोटो : Adobestock
वाहन चालकों को क्या करना चाहिए?
  • अपनी गाड़ी में हमेशा सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही एचएसआरपी लगवाएं।
  • कभी भी उस पर कोई फैंसी फ्रेम न लगाएं और समय-समय पर उसकी स्थिति की जांच जरूर करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed