फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड में कब तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं ईमेल आईडी? यहां जानें इसके बड़े फायदे

Mon, 26 Oct 2026 01:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

  • Aadhar Card Email Update Deadline: आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करने की व्यवस्था शुरु हो चुकी है।
  • बता दें कि ईमेल अपडेट करने का फिलहाल कोई फीस नहीं लग रहा है।
  • आइए इस लेख में समझते हैं कि इसको फ्री में अपडेट करने की अंतिम तिथि क्या है, और इसे कैसे अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Until When Can You Update Email ID in Aadhaar Card for Free? Know the Major Benefits Here
आधार कार्ड फ्री अपडेट 2026 - फोटो : AI

UIDAI Aadhar Update Free Online: आज के समय में आधार कार्ड हम सभी के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है, जिसके बिना बैंक खाते से लेकर सरकारी योजनाओं तक के कई काम रुक जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई ) ने नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड में दस्तावेज और जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। 



अगर आपके आधार कार्ड में ईमेल आईडी लिंक नहीं है या आप उसे बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद काम की खबर है। आप 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार कार्ड में बिल्कुल मुफ्त में ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस तय तारीख और प्रक्रिया का पूरा फायदा कैसे उठाया जा सकता है।

Trending Videos
Until When Can You Update Email ID in Aadhaar Card for Free? Know the Major Benefits Here
क्या ऑनलाइन ईमेल अपडेट की जा सकती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या ऑनलाइन ईमेल अपडेट की जा सकती है?

  • हां, आप यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल या आधार एप के जरिए घर बैठे अपनी ईमेल आईडी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको किसी भी आधार केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • अगर आप आधार एप से अपडेट करते हैं तो उसकी प्रक्रिया काफी सरल है।
  • सबसे पहले आधार एप खोलकर लॉगइन करें, उसके बाद सर्विसेज सेक्शन में जाकर ईमेल अपडेट पर क्लिक करें।
  • फिर अपना ईमेल डालकर उसे ओटीपी से वेरिफाई करें।
Until When Can You Update Email ID in Aadhaar Card for Free? Know the Major Benefits Here
आधार से ईमेल आईडी लिंक होने के फायदे - फोटो : Adobe Stock

आधार से ईमेल आईडी लिंक होने के फायदे

  • आधार से ईमेल जुड़ने पर आपको हर जरूरी अपडेट तुरंत मेल पर मिल जाता है।
  • इसके अलावा, डिजिटल वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना बहुत सुरक्षित और आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Until When Can You Update Email ID in Aadhaar Card for Free? Know the Major Benefits Here
क्या ईमेल आईडी के लिए कोई सरकारी शुल्क देना होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या ईमेल आईडी के लिए कोई सरकारी शुल्क देना होता है?

  • तय की गई अंतिम तिथि यानी 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करना पूरी तरह से निःशुल्क है।
  • इसके लिए सरकार की तरफ से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
Until When Can You Update Email ID in Aadhaar Card for Free? Know the Major Benefits Here
ईमेल अपडेट कराने से किस प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं? - फोटो : UIDAI

ईमेल अपडेट कराने से किस प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं?

  • वैसे देखा जाए तो ईमेल न अपडेट करने का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अपडेट करने पर आपके कई काम आसान हो सकते हैं।
  • इतना ही नहीं फ्री में अपडेट करने की तारीख के बाद आपको इमेल अपडेट करने का पैसा लग सकता है।
  • इसलिए समय रहते अपने जरूरी दस्तावेजों को अपडेट रखना हमेशा समझदारी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed