कोरोना महामारी के दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर किसी को सरकारी नौकरी करने के साथ ही देश सेवा करने का भी मौका मिले तो यह सोने पर सुहागा होगा। ऐसे में किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है सीमा सुरक्षा बल में भर्ती से जुड़ी यह अहम खबर। जिसमें आवेदन के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
Sarkari Naukri : सीमा सुरक्षा बल में कई पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड भी करें अप्लाई, मिलेगी शानदार सैलरी
संभावित वेतनमान
रिक्तियों का विवरण कुल : 53
शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार भारत सरकार / राज्य सरकार / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों से सेवारत या सेवानिवृत्त हैं, वे सभी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। वहीं, जो उम्मीदवार भारत सरकार / राज्य सरकार / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों से सेवारत या सेवानिवृत्त हैं, वे सभी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड में आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
अधिसूचना पीडीएफ
बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल द्वारा जारी बीएसएफ भर्ती 2021 अधिसूचना विज्ञापन संख्या 1/04/2020(Vol-II)-Pers/BSF/4055 को पढ़ सकते हैं। अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट bsf.nic.in पर भी जा सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।