सब्सक्राइब करें

ITI Limited Recruitment 2021 : डिप्लोमा इंजीनियर के पदों पर हो रही है भर्तियां, अभी करें आवेदन

जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
iti limited recruitment 2021 40 diploma engineer posts apply now
आईटीआई लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर। आईटीआई लिमिटेड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 6 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। निर्धारित विषय में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आईटीआई की वेबसाइट https://itiltd.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तत्पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के जरिए आईटीआई, रायबरेली के पते पर 26 मार्च, 2021 तक भेजना होगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Trending Videos
iti limited recruitment 2021 40 diploma engineer posts apply now
आईटीआई लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : istock

पदों का विवरण- 

कुल पद मैकेनिकल इंजीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर
40 पद 29 पद 07 पद 04 पद 

यह भी पढ़ें - इंडिया पोस्ट: छत्तीसगढ़ और केरल के लिए निकली 2500 से ज्यादा नौकरियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
iti limited recruitment 2021 40 diploma engineer posts apply now
आईटीआई लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मार्च, 2021 
यह भी पढ़ें - Air force Group X&Y 2021- जानें इस परीक्षा का पूरा सिलेबस व कैसे करें इसकी तैयारी
iti limited recruitment 2021 40 diploma engineer posts apply now
आईटीआई लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : pixabay

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है। 
  • चयन प्रक्रिया - डिप्लोमा इंजीनियरिंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तत्पश्चात लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।     
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 19,029 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
  • आधिकारिक अधिसूचना -  https://itiltd.in/Careers/Advertisement_Diploma%20Engineers_rbl_06-03-2021.pdf

यह भी पढ़ें -  Sarkari Naukri 2021 LIVE: बैंक, डाक विभाग के 6040 पदों पर नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed