भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई कमिटी अपने सुझाव चार मार्च 2022 को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि RRB इस कमिटी के सुझावों को देखने के बाद चयन प्रक्रिया के बारे में कोई फैसला ले सकती है और फिर जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे इस परीक्षा को कई फेज में आयोजित कर सकती है। इस भर्ती से जुड़ी जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group-D FREE Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
RRB Group D 2022: ग्रुप D भर्ती में रिपीट होते रहते हैं इस तरह के प्रश्न, परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर कर ले अभ्यास
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
किस पैटर्न पर होगा CBT 1 का आयोजन :
इस भर्ती के लिए अयोजित होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन प्रश्नों का जरूर कर ले अभ्यास :
ग्रुप D भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं में कई प्रश्न अक्सर रिपीट होते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऐसे ही कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं जो इस परीक्षा में रिपीट हो सकते हैं :
1. किसी वस्तु को चन्द्रमा पर ले जाने पर उसके भार पर क्या असर होगा?
उत्तर : उसका भार घटेगा
2. भारतीय संसद का उच्च सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर : राज्यसभा
3. किस प्रकाश में लघुतम तरंगदैर्ध्य होती हैं?
उत्तर : बैंगनी
4. 2000 रुपये के नए नोट के पीछे किसकी तस्वीर छपी हुई है?
उत्तर : मंगलयान
5. जीवाश्म की आयु की निर्धारित करने के लिए कौन-सी पद्धति अपनाई जाती है?
उत्तर : C-14 पद्धति
6. विश्व की सबसे लंबी समुद्री तटरेखा वाला देश कौन सा है?
उत्तर : कनाडा
7. वातावरण में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है?
उत्तर : नाइट्रोजन
8. ज्येाति-तीव्रता का मात्रक क्या है?
उत्तर : कैंडेला
9. आर्य समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : स्वामी दयानंद सरस्वती
10. ‘मृग-तृष्णा’ बनने का कारण क्या है?
उत्तर : पूर्ण आतंरिक परावर्तन
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
