{"_id":"6ad5d02b00c7281e9b0d3e8d","slug":"dhar-questions-raised-over-indore-ahmedabad-highway-overbridge-as-road-breaks-up-four-times-in-seven-months-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर ओवरब्रिज के निर्माण पर उठे सवाल, 7 महीने में चार बार उखड़ी सड़क, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर ओवरब्रिज के निर्माण पर उठे सवाल, 7 महीने में चार बार उखड़ी सड़क, जनता परेशान
Mon, 19 Oct 2026 01:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:39 PM IST
सार
इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगांव के पास बने रेलवे ओवरब्रिज का डामर एक बार फिर उखड़ गया है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से की तीन-चार बार मरम्मत हो चुकी है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का डामर उखड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगांव थाने के पास बने रेलवे ओवरब्रिज का डामर एक बार फिर उखड़ गया है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 1.5 किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। ओवरब्रिज को इसी साल 12 मार्च को यातायात के लिए खोला गया था। इसके बाद से ही इसके एक हिस्से में लगातार डामर उखड़ने की समस्या सामने आ रही है। डामर फिर उखड़ने के बाद इंदौर जाने वाली लेन के कुछ हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुणवत्ता पर उठे सवाल
इस 1.5 किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के शुरू होने के बाद से ही इसके एक ही हिस्से में बार-बार डामर उखड़ने की समस्या बनी हुई है। अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से पर तीन से चार बार डामरीकरण किया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कई बार मरम्मत के बाद भी समस्या लगातार बने रहने से इसके निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चालकों की सुविधा के लिए इस क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खरगोन: हाथ में जलता खप्पर और तलवार लेकर निकलीं माता अंबे, 408 साल पुरानी परंपरा देखने उमड़े 5 हजार भक्त
विज्ञापन
धूल-मिट्टी और कंकर से परेशानी
क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है। सड़क पर बिखरे कंकर भी वहां से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी पैदा कर रहे हैं। लेन का कुछ हिस्सा बंद हो जाने के कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
