Tiger Shroff Firing Case Live: कोटा से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सीएम फडणवीस बोले- किसी को बख्शेंगे नहीं
Firing on Tiger Shroff Car Shooting Case Live Updates: रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जानें अपडेट्स..
लाइव अपडेट
FWICE ने की निंदा
फेडरेश ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्पलॉइज (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशकिस्मती है कि टाइगर इस हमले में बच गए, वह भी तब जब हमला इतने करीब से किया गया है।#WATCH | Mumbai | Firing on Bollywood actor Tiger Shroff | Chief Advisor of the Federation of Western India Cine Employees (FWICE), Ashoke Pandit says, "This incident is deeply concerning, as it involves a direct threat to someone’s life. In broad daylight, in a public space, individuals armed with weapons arrived and opened fire. It was fortunate that Tiger Shroff survived, especially given that the shots were fired at such close range...I strongly condemn this attack. An atmosphere of fear has taken hold within our industry; there is no doubt about that...A 'fear psychosis' is being created within our industry—reminiscent of the 1980s and 90s, when the underworld held sway, using threats and intimidation...I believe it is absolutely essential to eliminate such forces. I have full confidence that the Mumbai Police are capable of handling this...I appeal to our honorable Chief Minister,Mr Fadnavis, and his deputies to treat this with the utmost seriousness; if the situation spirals out of control, it may become impossible to rein it back in. Given that someone has reportedly claimed responsibility for this, it is imperative that such elements are neutralized..."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
सांसद रवि किशन का बड़ा बयान
रवि किशन ने मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत दुखद है और बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच की जानी चाहिए। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। जो भी गुनहगार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।'#WATCH | Patna, Bihar: On the firing on actor Tiger Shroff, BJP MP and actor Ravi Kishan says, "It is very sad. It is a matter of great concern and a matter for investigation. We have full faith in the Maharashtra Police. An investigation will take place, and those found guilty will receive the harshest possible punishment. It is a deeply concerning and serious matter. Tiger is a very innocent person. I pray to Mahadev and Mata Rani to protect him. The Maharashtra Police and the Maharashtra government are leaving no stone unturned. Very soon, all those responsible will be caught and given the severest punishment."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
मामले पर क्या बोले अभिनेता रवि दुबे?
अभिनेता रवि दुबे ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है। मैंने अब तक टाइगर से बात नहीं की है। अच्छी बात यह है कि वो सुरक्षित हैं।'#WATCH | Mumbai: On the firing on actor Tiger Shroff, Actor Ravi Dubey says, "This is a major security lapse. I haven’t spoken to Tiger yet. The good thing is that Tiger is safe and sound. His driver, however, sustained injuries, and I hope he recovers soon. I hope that those who committed this act are caught immediately. That would bring a sense of relief to everyone..."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
कोटा से पकड़े गए तीन संदिग्ध
कोटा पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। तीनों से सवाल-जवाब किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो उस हमले में शामिल थे, जो रविवार शाम टाइगर पर किया गया।शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या हो रहा है???? कल सबसे चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना हुई। सबसे पसंदीदा स्टार टाइगर श्रॉफ, जो एक योग्य पिता के योग्य बेटे हैं, उनको निशाना बनाया गया, धमकियां दी गईं और उन पर फायरिंग की गई। टाइगर खुशकिस्मत थे कि उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को बुरी तरह चोट आई। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। जय हिंद।'सीएम ने टाइगर को दिया आश्वासन
फायरिंग मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैंने टाइगर को आश्वासन दिया है कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम मामले से जुड़े हर गुनहगार को पकड़कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।#WATCH | Nagpur: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "I have assured Tiger Shroff that he need not worry. We will track down those responsible for this, and we will ensure complete safety; that is what we told him." https://t.co/aTZlVrS1zH
— ANI (@ANI) October 19, 2026
सामने आया एक और चश्मदीद का बयान
मामले में एक और चश्मदीद शाहरुख शेख का बयान सामने आया है। उसका कहना है, 'हमलावर कार से आए। फायरिंग की और फिर बाइक से नेहरू नगर की तरफ भाग गए।'VIDEO | Mumbai, Maharashtra: "Two men got out of a car, fired four shots and fled towards Nehru Nagar in a vehicle," says eyewitness Shahrukh Sheikh, recounting the firing incident involving actor Tiger Shroff. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/0X8ngQtEOo
— Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2026
बरामद की गई हमले में इस्तेमाल हुई बाइक
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अब पुलिस बाइक के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
- जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका है।
- पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की।
- उसने बताया कि उसने बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।
- इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की, तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।
- वहीं, तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक शूटरों को बेची थी, लेकिन बाइक के कागजात पर नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था।
- इसी वजह से अब शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। जांच के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार
- सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।
- टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
- 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए।
- वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
- हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।