फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Tiger Shroff Firing Case Live: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर्स, लगातार अनिल पंडित के संपर्क में थे

Mon, 19 Oct 2026 01:24 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 19 Oct 2026 01:24 PM IST
खास बातें

Firing on Tiger Shroff Car Shooting Case Live Updates: रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जानें अपडेट्स..

विज्ञापन
Tiger Shroff Car Firing Case Live Updates First Photo of Accused Out Mumbai Police Registered FIR
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:09 PM, 19-Oct-2026

नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स

तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा पुलिस ने एक प्रेस वार्ता में मामले से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनाें शूटर्स को हिरासत में लिया गया है। यह लगातार बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित के संपर्क में थे। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
 
12:56 PM, 19-Oct-2026

कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई पांच राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन तीनों को एसपी कार्यालय के पास स्थित अन्वेषण भवन में रखा गया है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।
 
विज्ञापन
12:34 PM, 19-Oct-2026

सामने आई तीन संदिग्धों की जानकारी

मामले में पकड़े गए तीन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इनमें से एक नाबालिग है। दूसरे का नाम ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है। 22 साल का यह संदिग्ध बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है। फिलहाल यह अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रह रहा है और बहुत तेज़ गाड़ी चलाता है। वहीं तीसरे संदिग्ध का नाम  रेहान है जो 18 साल का है और सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।
 
12:33 PM, 19-Oct-2026

सलमान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सलमान खान का घर - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ियां देखी गईं।
12:27 PM, 19-Oct-2026

मामले पर बोले मीका सिंह

गायक मीका ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मुंबई को हमेशा भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात तक बेझिझक घूम-फिर सकती हैं, काम कर सकती हैं और सफर कर सकती हैं। लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना ने हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)


12:13 PM, 19-Oct-2026

टाइगर के घर पहुंची पुलिस 

गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचे और वहां के परिसर का मुआयना किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 19-Oct-2026

FWICE ने की निंदा

फेडरेश ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्पलॉइज (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशकिस्मती है कि टाइगर इस हमले में बच गए, वह भी तब जब हमला इतने करीब से किया गया है। 
 
11:40 AM, 19-Oct-2026

सांसद रवि किशन का बड़ा बयान

रवि किशन ने मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत दुखद है और बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच की जानी चाहिए। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। जो भी गुनहगार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।'
 
11:39 AM, 19-Oct-2026

मामले पर क्या बोले अभिनेता रवि दुबे?

अभिनेता रवि दुबे ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है। मैंने अब तक टाइगर से बात नहीं की है। अच्छी बात यह है कि वो सुरक्षित हैं।'
 
11:33 AM, 19-Oct-2026

कोटा से पकड़े गए तीन संदिग्ध

कोटा पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। तीनों से सवाल-जवाब किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो उस हमले में शामिल थे, जो रविवार शाम टाइगर पर किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed