फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff Firing Case Updates Actor Health Full Details

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कैसी है अभिनेता की हालत, कार पर कितनी चलीं गोलियां? जानें कब-कहां हुई वारदात

Mon, 19 Oct 2026 12:38 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। अब एक्टर कैसे हैं, यह हमला किस जगह हुआ। आइए जानते हैं इस मामले से जुड़ी जानकारी।

विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case Updates Actor Health Full Details
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। हालांकि, इसमें उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। आइए अब जानते हैं कि यह वारदात कब और कहा हुई, एक्टर की हालत अब कैसी है और इस मामले से जुड़ी कई अन्य जानकारी।
विज्ञापन
Trending Videos

Tiger Shroff Firing Case Updates Actor Health Full Details
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ पर कब और कहां हुई गोलीबारी?
रविवार 18 अक्तूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला तब हुआ जब अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार में बैठकर ग्राउंड से घर जाने की तरफ निकल ही रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Updates Actor Health Full Details
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की कार पर कितनी गोलियां चलाई गईं?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में देखने को मिला कि तीन शख्स एक बाइक पर बैठकर आए। उनमें से दो ने नीचे उतरकर टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।

बता दें कि टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए। वहीं, दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। हमला करने के बाद हमलावर बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।

कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की हालत अब ठीक है। वह अस्पताल से अपने घर आ गए हैं। हालांकि, उनके हाथ में कच्चा प्लास्टर बंधा हुआ दिखाई दिया और शरीर पर कई खरोंच के निशान भी नजर आए।
विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Updates Actor Health Full Details
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ है?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस अब मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ में चला गया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसके साथ ही चश्मदीदों की एक तस्वीर भी सामने आई है।

इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सामने आई तीन संदिग्धों की जानकारी
मामले में पकड़े गए तीन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इनमें से एक नाबालिग है। दूसरे का नाम ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है। 22 साल का यह संदिग्ध बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है। फिलहाल यह अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रह रहा है और बहुत तेज़ गाड़ी चलाता है। वहीं तीसरे संदिग्ध का नाम  रेहान है जो 18 साल का है और सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।

टाइगर पर हमले के दौरान कौन-कौन घायल हुआ?
इस घटना में टाइगर के ड्राइवर घायल हुए हैं। वारदात के बाद खुद अभिनेता खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed