{"_id":"6ad5d2d2fe5876b27508bf72","slug":"tiger-shroff-firing-case-celebrity-security-fwice-disha-patani-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गोलीबारी के बाद खड़ा हुआ सितारों की सुरक्षा पर सवाल, क्यों चर्चा में आईं दिशा पाटनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गोलीबारी के बाद खड़ा हुआ सितारों की सुरक्षा पर सवाल, क्यों चर्चा में आईं दिशा पाटनी
Mon, 19 Oct 2026 01:50 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:50 PM IST
सार
Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tigerjackieshroff
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। 18 अक्टूबर को हुई इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर घायल हो गए। इस मामले के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा, गैंगस्टर की धमकियों और मुंबई पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर क्या उठे सवाल?
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में यह चिंता बढ़ गई है कि अगर बड़े सितारे भी इस तरह की घटनाओं का सामना कर रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक संदेश में हमले की जिम्मेदारी लेने और सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। हालांकि, पुलिस इस दावे और गैंग की भूमिका की जांच कर रही है।

Trending Videos
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
FWICE ने क्या प्रतिक्रिया दी?
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशकिस्मती है कि टाइगर इस हमले में बच गए, वह भी तब जब हमला इतने करीब से किया गया है।
क्यों चर्चा में दिशा पाटनी?
जैसे ही टाइगर श्रॉफ पर हमला होने की जानकारी सामने आई, तो बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्टर की कथित गर्लफेंड दिशा पाटनी देर रात चेहरे पर उदासी लिए एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचीं। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सितारों को गैंगस्टर से धमकियां मिलने के पिछले मामलों में क्या हुआ?
सलमान खान, रोहित शेट्टी, आयुष शर्मा और रणवीर सिंह समेत अभी तक कई ऐसे बॉलीवुड सितारे रहे हैं, जिन्हें गैंगस्टर से धमकियां मिलीं। यहां तक की कुछ के घरों पर तो हमले भी हुए। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होंने मामले की जांच की, लेकिन कोई ठोस कारवाई नहीं हो सकी।