फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing

Ott Release: 'गजब रात' में सजेगी यारों की महफिल, 'सूमो दीदी' दिखाएंगी कमाल; कौन सी फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक?

Mon, 19 Oct 2026 08:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

OTT Release This Week: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस वीक कई अच्छी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जानिए इस बार की लिस्ट में क्या-क्या शामिल है?

विज्ञापन
OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम ने करवट ले ली है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। खास तैयारियां चल रही हैं। सिनेमाघरों में नई-नई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। फिलहाल तो 'जेलर 2' धमाका कर रही है। 'दृश्यम 3', 'नई नवेली' और 'प्रहार' समेत कई और फिल्में लगी हुई हैं। मगर, ओटीटी पर भी कंटेंट की भरमार है। आज सोमवार को नया सप्ताह शुरू हुआ है। जानिए इस बार पिटारे में क्या-क्या है?

विज्ञापन
Trending Videos

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
लव इन डिस्गाइज - फोटो : सोशल मीडिया

लव इन डिस्गाइज
अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस वीक आप इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
गजब रात - फोटो : सोशल मीडिया

गजब रात
मनोज बाजपेयी और नुसरत भरूचा अभिनीत यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है। पहले इस फिल्म का टाइटल 'घूसघोर पंडत' था। इस पर काफी विवाद हुआ। इसके बाद नाम बदलकर 'गजब रात' किया गया। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और कीकू शारदा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है।

विज्ञापन

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
वेबसीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चार यार
वेब सीरीज ‘चार यार’ भी इस वीक दस्तक देगी। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। यह दोस्तों पर आधारित है। इसमें गरीबी और क्राइम को साथ मिलाजुला कर दिखाया जाएगा। 'चार यार' में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता अहम किरादारों में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। सीरीज 23 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। 

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 - फोटो : साभार@jiohotstar

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7
भगवान हनुमान पर आधारित सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का सातवां सीजन भी इस वीक दस्तक देगा। इस सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुंचता है। वानर सेना निराश होती है। मगर, तभी बजरंगबली उस अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो हमेशा के लिए रावण का अंत कर सकता है। यह सीरीज 23 अक्तबूर 2026 को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी।

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
सूमो दीदी - फोटो : सोशल मीडिया

सूमो दीदी
यह स्पोर्ट्स बायोपिक है। 'सूमो दीदी', भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की जिंदगी से प्रेरित है। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। इसमें श्रियम भगनानी लीड रोल में हैं। वहीं, चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। जयंत रोहतगी ने निर्देशन की कमान संभाली है। 

OTT Release This Week: Gajab Raat ot Chaar Yaar Sumo Didi The Legend of Hanuman series and movies releasing
'नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3' और 'लुपिन 4' - फोटो : सोशल मीडिया

'नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3' और 'लुपिन 4'
अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में दिलचस्पी है तो इस वीक 'नोबडी वॉन्ट्स दिस' के तीसरे सीजन का भी विकल्प है। यह सीरीज 22 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी अहम भूमिका में होंगे। 
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'लुपिन' भी अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रही है। लोकप्रिय फ्रेंच क्राइम-ड्रामा सीरीज है। 'लुपिन 4' 23 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed