{"_id":"6ad596efe7bd0a4efc069906","slug":"bigg-boss-20-aman-gandhi-evicted-from-salman-khan-show-rohit-shetty-hots-next-weekend-ka-vaar-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: शो से खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, फूट-फूटकर रोईं आरिश्फा; अगले हफ्ते कौन होस्ट करेगा वीकेंड का वार?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: शो से खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, फूट-फूटकर रोईं आरिश्फा; अगले हफ्ते कौन होस्ट करेगा वीकेंड का वार?
Mon, 19 Oct 2026 09:35 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:35 AM IST
सार
Bigg Boss 20 Aman Gandhi: 'बिग बॉस 20' से इस हफ्ते अमन गांधी बाहर हो गए हैं। वहीं, सलमान खान ने बीते दिन बताया कि वह अगला वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के हालिया वीकेंड का वार में काफी ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, तो वहीं अमन गांधी का शो से सफर खत्म हो गया।
अमन गांधी के एविक्शन पर आरिश्फा खूब रोते हुए नजर आईं। इनके अलावा होस्ट सलमान खान ने यह अपडेट भी दिया कि अगला वीकेंड का वार में वह नजर नहीं आएंगे। शो को कौन होस्ट करेगा इसकी जानकारी भी भाईजान ने सभी को दी।

Trending Videos
अमन गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 20' से बाहर हुए अमन गांधी
'बिग बॉस 20' से बीते दिन अमन गांधी का सफर खत्म हो गया है। सलमान खान ने बताया था कि इस हफ्ते जो तीन कंटेस्टेंट्स बॉटम जोन में हैं, उनमें अमन गांधी, उदिति सिंह और मेरी कॉम शामिल हैं। उदिति के पास दो लाइफलाइन थीं, जबकि अमन और मेरी के पास एक-एक ही लाइफ लाइन बची थी। ऐसे में अमन गांधी कम वोट मिलने की वजह से बाहर हो गए।
अमन के एविक्शन पर खूब रोईं अरिश्फा
अमन गांधी के एविक्शन के बाद अरिश्फा फूट-फूटकर रोने लग गईं। उन्होंने कंटेस्टेंट के जाने के बाद कहा कि अमन उन्हें बहुत अच्छी तरह समझते थे। खेल में कुछ गलत होने पर अमन आकर उन्हें समझाते थे। सिर्फ अरिश्फा ही नहीं, उदिति सिंह भी अपने दोस्त के जाने के बाद काफी इमोशनल नजर आईं।

बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सलमान खान ने लगाई थी अमन की क्लास
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर, गुल्लू और अमन गांधी समेत कई प्रतिभागियों की क्लास लगाई थी। होस्ट ने अमन को टास्क के दौरान अपनी दोस्त अरिश्फा को सपोर्ट न करने के लिए डांटा था।
कौन होस्ट करेगा वीकेंड का वार?
सलमान खान ने शो से जाते-जाते बताया कि किसी काम की वजह से अगला वीकेंड का वार वह होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह रोहित शेट्टी शो की कमान संभालेंगे।