MNNIT Recruitment 2021: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 143 है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते वक्त ऑनलाइन मोड के जरिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। इन नौकरियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करनी होगी।
यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां, जानिए कब तक करना है आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधिकारिक वेबसाइट
facultyrecruitment.mnnit.ac.in
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट facultyrecruitment.mnnit.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिक्तियों के संबंध में अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कॉपी 22 मार्च तक संस्थान में जमा करनी होगी।
इसे भी पढ़ें-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली हैं नौकरियां, 7 मार्च से पहले करें आवेदन
इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है। ध्यान रहे कि इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है और उसके बाद उसकी हार्ड कॉपी तय वक्त तक संस्थान में जमा करनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-1) अकादमिक लेवल 12 के 67 पद हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-11) (कॉन्ट्रैक्ट) अकादमिक लेवल-11 के 46 पद हैं। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्ट) अकादमिक लेवल-1 के 30 पद शामिल हैं।
डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें-RIMS Recruitment 2021: इन विभागों के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी 65,000 रुपये से अधिक