अगर आप स्टाफ नर्स, हॉस्पिटल अटेंडेंट और मेडिकल ऑफिसर की नौकरियां खोज रहे हैं, तो पश्चिम बंगाल में ये नौकरियां निकली हैं। यहां जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति (DHFWS) बसीरहाट ने मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और हॉस्पिटल अटेंडेंट समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों में लैब टेक्निशियन के पद भी शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल अधिसूचना जरूर पढ़ें। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..
यहां निकली हैं स्टाफ नर्स, हॉस्पिटल अटेंडेंट समेत कई पदों पर रिक्तियां, जल्द करें आवेदन
कुल 24 पदों के लिए निकली हैं रिक्तियां
जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति (DHFWS) बसीरहाट ने कुल 24 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट basirhathealthdistrict.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली हैं नौकरियां, 7 मार्च से पहले करें आवेदन
आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च
जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति (DHFWS) बसीरहाट में निकली इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च रखी गई है। योग्य उम्मीदवार हर हाल में 15 मार्च से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। कुल 24 रिक्तियों में से 6 रिक्तियां स्टाफ नर्स की हैं और दो रिक्तियां हॉस्पिटल अटेंडेंट की हैं। वहीं, तीन रिक्तियां फुल टाइम मेडिकल ऑफिस और एक-एक रिक्तियां मेडिकल ऑफिसर, कार्यकारी सहायक, काउंसलर, साइकियाट्रिक नर्स, पीयर सपोर्टर, जिला प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कॉर्डिनेटर, लैबोरेट्री टेक्निशियन आदि की हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें-ITI पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 400 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन