सब्सक्राइब करें

इस राज्य में जल्द होंगी सेना भर्ती रैलियां, सिर्फ दो दिन और होगा रजिस्ट्रेशन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 28 Feb 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Army Bharti Rally 2021 in Haryana Soldier D Pharma Recruitment Rally
सेना भर्ती - फोटो : Indian Army

सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। सब चाहते हैं कि उन्हें भी सरकारी नौकरी मिले, भले ही वह नौकरी कैसी भी या किसी पोस्ट की हो। बस सभी को किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है सेना भर्ती की यह ताजा खबर। इंडियन आर्मी में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। 



सरकारी नौकरी करने के साथ-साथ ही किसी भी व्यक्ति को देश सेवा करने का भी मौका मिले तो यह सोने पर सुहागा होता है। ऐसे अवसर को कोई अपने हाथ से जाने नहीं देगा। तो तैयार हो जाइए यहां आवेदन करने के लिए। इंडियन आर्मी अगले महीने यानी मार्च 2021 में हरियाणा में बंपर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है।

सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

Trending Videos
Army Bharti Rally 2021 in Haryana Soldier D Pharma Recruitment Rally
सेना भर्ती - फोटो : Indian Army

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका 
अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक होने वाली भर्ती रैलियों के लिए अभ्यर्थी 02 मार्च तक सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रे्शन करा सकते हैं। भारतीय सेना की हरियाणा में प्रस्तावित भर्ती रैली में हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 06 मार्च, 2021 के बाद आपके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Bharti Rally 2021 in Haryana Soldier D Pharma Recruitment Rally
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं 
सेना भर्ती रैली में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आएंगे। अभ्यर्थियों को रैली भर्ती की तारीख और स्थान की जानकारी ई-मेल से भेजे जाने वाले प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। इस रैली में सिपाही डी फार्मा के पदों सीधी भर्ती की जाएगी।

Army Bharti Rally 2021 in Haryana Soldier D Pharma Recruitment Rally
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army

योग्यता व शर्तें 
सिपाही फार्मा के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष है। आवेदक का जन्म 01 अक्तूबर, 1995 से 30 सितंबर, 2001 के बीच हुआ हो। शैक्षिक योग्यता में 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास और कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ बी फार्मा का डिप्लोमा किया हो। साथ ही राज्य या केंद्र की फार्मा काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। 
 

विज्ञापन
Army Bharti Rally 2021 in Haryana Soldier D Pharma Recruitment Rally
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

यह है चयन प्रक्रिया 
सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक माप-तौल होगा और फिर मेडिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। संबंधित परीक्षाओं में सफल होने के लिए अगली परीक्षा का प्रवेश पत्र मौके पर ही सेना भर्ती रैली के प्रभारी एआरओ द्वारा जारी किया जाएगा।
हरियाणा में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की अधिसूचना यहां देंखें : Army Recruitment Rally in Haryana Notification

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed