फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में कौन जीता? देखें विजेताओं की सूची

Sun, 25 Oct 2026 07:04 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2026 07:04 AM IST
खास बातें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना के साथ गांवों में चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के बाद अब नतीजे सामने आ रहे हैं। पहले चरण में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव हो रहा है। मतगणना के दौरान गांवों में उम्मीदवारों और समर्थकों की नजर परिणामों पर टिकी है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव के साथ...

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live Sarpanch Ward Panch Winners
सरपंच चुनाव के नतीजे आने शुरू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:32 AM, 25-Oct-2026

किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में किसने मारी बाजी? देखें विजेताओं की पूरी सूची

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं। किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। अनतपुरा, बघावास, बस्सी खुर्द, भाड़वा, गादड़ी समेत कई पंचायतों में प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, भदाल और डूंगरी का खुर्द ग्राम पंचायत के परिणाम आने बाकी हैं।

किशनगढ़ रेनवाल: अनतपुरा में मदनलाल कुमावत बने सरपंच

किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनतपुरा में मदनलाल कुमावत ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर मदनलाल को 803 वोट मिले, जबकि बाबूलाल चौधरी को 634 वोट मिले। मदनलाल कुमावत ने 169 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 2,865 मतदाताओं में से 2,438 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 83.73 रहा।

बघावास में किरण यादव ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत बघावास में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर किरण यादव सरपंच चुनी गईं। उन्हें 1,381 वोट मिले, जबकि मंजू यादव को 1,122 वोट मिले। किरण यादव ने 259 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में कुल 5,399 मतदाताओं में से 4,506 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.40 रहा।

बस्सी खुर्द में किरण देवी ज्योतिषी बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत बस्सी खुर्द में किरण देवी ज्योतिषी ने सरपंच पद पर जीत हासिल की। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर किरण देवी को 1,100 वोट मिले, जबकि राजू देवी को 703 वोट मिले। किरण देवी ज्योतिषी 397 वोटों से विजयी रहीं। पंचायत में 4,483 मतदाताओं में से 3,713 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 80.50 रहा।

भाड़वा में जगदीश प्रसाद ने मारी बाजी

ग्राम पंचायत भाड़वा में सामान्य वर्ग की सीट पर जगदीश प्रसाद ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,564 वोट मिले, जबकि गोविंद सिंह को 1,480 वोट मिले। जगदीश प्रसाद ने 84 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 5,436 मतदाताओं में से 4,200 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 74.96 रहा।

डूंगरसी का बास में अर्जुनलाल कुमावत बने सरपंच

ग्राम पंचायत डूंगरसी का बास में अर्जुनलाल कुमावत ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। सामान्य वर्ग की इस सीट पर अर्जुनलाल को 1,056 वोट मिले, जबकि जगदीश प्रसाद यादव को 461 वोट मिले। अर्जुनलाल कुमावत ने 595 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 85.99 रहा।

गादड़ी में राधा देवी सरपंच चुनी गईं

ग्राम पंचायत गादड़ी में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर राधा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 906 वोट मिले, जबकि हंसा देवी को 365 वोट मिले। राधा देवी ने 541 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 3,322 मतदाताओं में से 2,689 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 79.62 रहा।

हरसोली में मूलचंद रेगर ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत हरसोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर मूलचंद रेगर सरपंच चुने गए। उन्हें 1,324 वोट मिले, जबकि जीवम राम वर्मा को 1,159 वोट मिले। मूलचंद रेगर ने 165 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 4,020 मतदाताओं में से 3,089 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 75.47 रहा।

इटावा में सरिता सरावता बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत इटावा में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सरिता सरावता ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,149 वोट मिले, जबकि बिल्लू देवी (बिमला देवी) को 1,098 वोट मिले। सरिता सरावता ने 51 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 73.88 रहा।

जुनसिया में संतोष देवी ने हासिल की जीत

ग्राम पंचायत जुनसिया में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर संतोष देवी सरपंच चुनी गईं। उन्हें 869 वोट मिले, जबकि राधा कंवर को 697 वोट मिले। संतोष देवी ने 172 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 2,148 मतदाताओं में से 1,892 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 85.99 रहा।

काबरों का बास में विमला बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत काबरों का बास में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर विमला ने जीत दर्ज की। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि पूजा रानी वर्मा को 293 वोट मिले। विमला ने 85 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 1,590 मतदाताओं में से 1,383 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 86.67 रहा।

खेड़ी मिलक में कानाराम यादव ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत खेड़ी मिलक में सामान्य वर्ग की सीट पर कानाराम यादव सरपंच चुने गए। उन्हें 558 वोट मिले, जबकि रामनिवास को 411 वोट मिले। कानाराम यादव ने 147 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 4,302 मतदाताओं में से 3,282 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 74.73 रहा।

लालासर में सांती बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत लालासर में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सांती ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,214 वोट मिले, जबकि टीजा देवी को 459 वोट मिले। सांती ने 755 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 3,648 मतदाताओं में से 3,017 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.39 रहा।

लूनियावास में राजेंद्र सिंह शेखावत जीते

ग्राम पंचायत लूनियावास में सामान्य वर्ग की सीट पर राजेंद्र सिंह शेखावत ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 1,586 वोट मिले, जबकि दिलीप सिंह शेखावत को 799 वोट मिले। राजेंद्र सिंह शेखावत ने 787 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 80.73 रहा।

मालिकपुरा में संतोष यादव बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत मालिकपुरा में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर संतोष यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 902 वोट मिले, जबकि पतासी को 809 वोट मिले। संतोष यादव ने 93 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 3,610 मतदाताओं में से 3,039 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.66 रहा।

मांधा भीमसिंह में मालीराम ने हासिल की जीत

ग्राम पंचायत मांधा भीमसिंह में ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित सीट पर मालीराम सरपंच चुने गए। उन्हें 1,256 वोट मिले, जबकि नंदकिशोर को 1,055 वोट मिले। मालीराम ने 201 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में कुल 5,973 मतदाताओं में से 4,639 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 74.52 रहा।

मुंडली रंजीतपुरा में कानाराम जाट बने सरपंच

ग्राम पंचायत मुंडली रंजीतपुरा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कानाराम जाट ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,244 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मगनी राम को 1,071 वोट मिले। कानाराम जाट ने 173 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 3,133 मतदाताओं में से 2,718 ने मतदान किया। यहां 31 वोट अवैध रहे और मतदान प्रतिशत 85.76 रहा।

09:05 AM, 25-Oct-2026

राज्य की सबसे ऊंची ओरिया ग्राम पंचायत में प्रकाश राणा बने सरपंच


राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान ओरिया ग्राम पंचायत चर्चा का केंद्र रही. राज्य की सबसे ऊंची और धनवान ग्राम पंचायत मानी जाने वाली ओरिया में प्रकाश राणा ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेलाराम को 339 मतों के अंतर से हराया. ओरिया ग्राम पंचायत में कठिन पहाड़ी रास्तों और दूरस्थ स्थानों पर बने मतदान केंद्रों के बावजूद ग्रामीणों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. इस चुनाव में प्रकाश राणा की जीत के बाद ग्राम पंचायत में सरपंच पद के परिणाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया.
विज्ञापन
09:00 AM, 25-Oct-2026

दूदू पंचायत चुनाव परिणाम LIVE: कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के नतीजे घोषित

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में दूदू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं। नयागांव, बिंगोलाव, चरसड़ा, दांतरी, धंधोली, गागरडू समेत कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। यहां देखें गांववार चुनाव परिणाम और जीत-हार का अंतर।
नयागांव में रेखा गुर्जर बनीं सरपंच दूदू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नयागांव में रेखा गुर्जर ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर रेखा गुर्जर को 607 वोट मिले, जबकि मीठू को 502 वोट मिले। रेखा गुर्जर ने 105 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 91.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिंगोलाव में मेघा ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत बिंगोलाव में मेघा सरपंच चुनी गईं। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर मेघा को 741 वोट मिले, जबकि संतोष को 646 वोट मिले। मेघा ने 95 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 91.77 रहा।

चरसड़ा में ललिता देवी बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत चरसड़ा में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर ललिता देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 912 वोट मिले, जबकि गीता बैरवा को 622 वोट मिले। ललिता देवी ने 290 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 90.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

दांतरी में सनोठ देवी ने मारी बाजी

दूदू की ग्राम पंचायत दांतरी में सनोठ देवी सरपंच चुनी गईं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सनोठ देवी को 874 वोट मिले, जबकि सुगना देवी को 646 वोट मिले। सनोठ देवी 228 वोटों से विजयी रहीं। यहां मतदान प्रतिशत 87.61 रहा।

धंधोली में अमरचंद जांगिड़ बने सरपंच

ग्राम पंचायत धंधोली में अमरचंद जांगिड़ ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित इस सीट पर अमरचंद को 906 वोट मिले, जबकि राकेश चौधरी को 439 वोट मिले। अमरचंद जांगिड़ ने 467 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 79.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

गागरडू में धर्मराज खटीक जीते

ग्राम पंचायत गागरडू में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर धर्मराज खटीक ने जीत दर्ज की। उन्हें 911 वोट मिले, जबकि प्रहलाद बैरवा को 549 वोट मिले। धर्मराज खटीक ने 362 वोटों से जीत हासिल की। यहां मतदान प्रतिशत 78.69 रहा।

गहलोटा में रामराज सेवदा बने सरपंच

ग्राम पंचायत गहलोटा में सामान्य वर्ग की सीट पर रामराज सेवदा ने जीत दर्ज की। उन्हें 467 वोट मिले, जबकि गिरधारी चौधरी को 400 वोट मिले। रामराज सेवदा 67 वोटों से विजयी रहे। पंचायत में 82.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

गैजी में कंवरी देवी ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत गैजी में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कंवरी देवी सरपंच चुनी गईं। कंवरी देवी को 951 वोट मिले, जबकि पिंकी चौधरी को 882 वोट मिले। उन्होंने 69 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 92.26 रहा।

 हरसोली में हंसा देवी बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत हरसोली में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर हंसा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 1116 वोट मिले, जबकि कमला को 982 वोट मिले। हंसा देवी 134 वोटों से विजयी रहीं। पंचायत में 86.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

हातूपुरा में लाली ने हासिल की जीत

ग्राम पंचायत हातूपुरा में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर लाली सरपंच चुनी गईं। उन्हें 627 वोट मिले, जबकि नंदू को 539 वोट मिले। लाली ने 88 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 87.39 रहा।

 इटाखोई में मोनू राम भील बने सरपंच

ग्राम पंचायत इटाखोई में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर मोनू राम भील ने जीत दर्ज की। उन्हें 991 वोट मिले, जबकि प्रधान लाल मीणा को 324 वोट मिले। मोनू राम भील ने 667 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

जडावता में सुनीता शर्मा जीतीं

ग्राम पंचायत जडावता में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सुनीता शर्मा सरपंच चुनी गईं। उन्हें 967 वोट मिले, जबकि विमलेश कंवर को 619 वोट मिले। सुनीता शर्मा ने 348 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 92.21 रहा।

केरिया बुजुर्ग में भानु प्रताप सिंह खंगारोत बने सरपंच

ग्राम पंचायत केरिया बुजुर्ग में सामान्य वर्ग की सीट पर भानु प्रताप सिंह खंगारोत ने जीत दर्ज की। उन्हें 595 वोट मिले, जबकि सीताराम को 489 वोट मिले। भानु प्रताप सिंह 106 वोटों से विजयी रहे। पंचायत में 88.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

 लापोड़िया में गीता देवी बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत लापोड़िया में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गीता देवी ने जीत हासिल की। उन्हें 506 वोट मिले, जबकि मना देवी को 478 वोट मिले। गीता देवी 28 वोटों से विजयी रहीं। यहां मतदान प्रतिशत 88.96 रहा।

मामाणा में रमेश कुमार सारण जीते

ग्राम पंचायत मामाणा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर रमेश कुमार सारण ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 1398 वोट मिले, जबकि सोना राम गुर्जर को 1179 वोट मिले। रमेश कुमार सारण ने 219 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 87.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

मरवा में ओमप्रकाश बने सरपंच

ग्राम पंचायत मरवा में सामान्य वर्ग की सीट पर ओमप्रकाश ने जीत दर्ज की। उन्हें 856 वोट मिले, जबकि रामनिवास सैनी को 736 वोट मिले। ओमप्रकाश 120 वोटों से विजयी रहे। यहां मतदान प्रतिशत 88.08 रहा।

 मोरड़ा में लाली देवी ने दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत मोरड़ा में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर लाली देवी सरपंच चुनी गईं। उन्हें 893 वोट मिले, जबकि सुशीला को 436 वोट मिले। लाली देवी ने 457 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 86.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

 नानण में किशनलाल वर्मा बने सरपंच

ग्राम पंचायत नानण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर किशनलाल वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 630 वोट मिले, जबकि किशनलाल बैरवा को 543 वोट मिले। किशनलाल वर्मा 87 वोटों से विजयी रहे। यहां मतदान प्रतिशत 86.78 रहा।

 पड़ासोली में कांटे का मुकाबला, भंवर सिंह खंगारोत जीते

ग्राम पंचायत पड़ासोली में सामान्य वर्ग की सीट पर भंवर सिंह खंगारोत ने जीत दर्ज की। उन्हें 842 वोट मिले, जबकि राकेश को 820 वोट मिले। भंवर सिंह खंगारोत ने महज 22 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पंचायत में 90.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

07:55 AM, 25-Oct-2026

जयपुर पंचायत चुनाव: चौमूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव के नतीजे

अनंतपुरा: वासुदेव पंचोली सरपंच पद पर 506 मतों से विजयी घोषित।
अमरपुरा: गीता चौधरी सरपंच पद पर 521 वोटों से विजयी घोषित।
जाटावाली: बंशीधर मीणा सरपंच पद पर विजयी घोषित।
07:22 AM, 25-Oct-2026

जयपुर में पंचायत चुनाव के नतीजे: रामसिंहपुरा में हंसा देवी सरपंच बनीं, सांवली में छोटी देवी जाट ने मारी बाजी

जयपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी ने जीत दर्ज की। वहीं, मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट और लोरड़ी ग्राम पंचायत में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं।

रामसिंहपुरा में हंसा देवी ने सुमन कुमावत को हराया

झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी सरपंच का चुनाव जीत गईं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमावत को हराया। हंसा देवी को 1009 वोट मिले, जबकि सुमन कुमावत को 892 मत प्राप्त हुए।

सांवली में छोटी देवी जाट 120 वोट से विजयी

जयपुर जिले के मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 120 मतों से हराया। मौजमाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोरड़ी में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 122 मतों से हराकर जीत हासिल की।
09:29 PM, 24-Oct-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में कौन जीता? देखें विजेताओं की सूची

पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव कराए गए। मतदान पूरा होने के बाद गांवों में मतगणना शुरू हुई। कई जगह परिणाम घोषित होने लगे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर मतगणना जारी है। नतीजों के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है।

3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच चुने जा रहे
पहले चरण में कुल 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन पदों के नतीजे स्थानीय राजनीति और पंचायतों के नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मतगणना पूरी होने के साथ अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विजेताओं के नाम सामने आएंगे।

जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों पर भी टिकी नजर
जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। यहां करीब 7.43 लाख मतदाता थे। प्रदेशभर में 85 लाख से अधिक मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे। मतदान के दौरान कुछ जगह झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। अब मतगणना और परिणामों पर सभी की नजर है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed