Live
PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट, अरविंद मिल का करेंगे उद्घाटन; देखेंगे एयर शो
{"_id":"6add7b24c6c2344a6a00899d","slug":"pm-narendra-modi-varanasi-visit-today-live-updates-pm-witness-an-air-show-and-inaugurate-arvind-mill-2026-10-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट, अरविंद मिल का करेंगे उद्घाटन; देखेंगे एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 25 Oct 2026 10:26 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:26 AM IST
खास बातें
PM Modi in Varanasi Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। काशी में उनका यह दौरा औद्योगिक विकास, महिला रोजगार और भारतीय वायुसेना के शौर्य से जुड़े दो प्रमुख कार्यक्रमों का गवाह बनने जा रहा है। पीएम मोदी यहां अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नमो घाट पर एयर शो देखेंगे। पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज काशी के आसमान में विमानों की कलाबाजी देखेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:39 AM, 25-Oct-2026
PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मिर्जामुराद के खोचवा में अरविंद टेक्स्टाइल्स मिल के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे। उनके आगमन के पूर्व सुरक्षा कर्मी व आलाधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
10:35 AM, 25-Oct-2026
एयर शो देखने के लिए पहुंच रहे लोग
नमो घाट जाने वाले रास्ते पर लोग बैरिकेडिंग के अंदर से लंबी लाइन लगाकर जा रहे हैं। भारी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं शहर में कई जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
10:31 AM, 25-Oct-2026
पीएम मोदी पहुंचे काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से 10:10 बजे पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से 10:26 बजे शहर के लिए उड़ान भरे। पीएम अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एयर शो में शामिल होंगे।
10:26 AM, 25-Oct-2026
नमो घाट पर देखेंगे ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
औद्योगिक इकाई के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए नमो घाट जाएंगे। यहां वह ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का प्रदर्शन देखेंगे। भारतीय वायुसेना के विमानों के हवाई करतबों के जरिए देश की हवाई शक्ति, तकनीकी दक्षता और सामरिक क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।22 और 24 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शनों के बाद 25 अक्टूबर को इस श्रृंखला का अंतिम एयर शो होगा। गंगा और काशी के ऐतिहासिक घाटों की पृष्ठभूमि में होने वाला यह आयोजन शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
10:20 AM, 25-Oct-2026
जानिए अरविंद लिमिटेड की इस इकाई में क्या-क्या बनेगा
योगी सरकार की निवेश प्रोत्साहन पहल ‘इन्वेस्ट यूपी’ के तहत करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की यह इकाई स्थापित की गई है। यहां अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे परिधान तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों के निर्यात की भी योजना है। इकाई में उत्पादन के साथ स्थानीय महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार पर भी जोर दिया गया है।
10:04 AM, 25-Oct-2026
300 महिला कर्मचारियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की शुरुआत मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई के उद्घाटन से होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से औद्योगिक इकाई जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी करीब 300 महिला कर्मचारियों से संवाद करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे। इस इकाई में लगभग 1,000 स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इससे क्षेत्र में महिला रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 AM, 25-Oct-2026
खोचवां में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी मिल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां जाएंगे। यहां अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है। प्रधानमंत्री प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी करीब 300 महिला कर्मचारियों से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे।
09:26 AM, 25-Oct-2026
PM Modi Varanasi Visit: रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल
एयर शो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। एसपीजी ने शनिवार को ग्रैंड रिहर्सल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नमो घाट जाएंगे। इस लिहाज से पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और खुले कट बंद कराए गए। हर तिराहे, चौराहे पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
09:03 AM, 25-Oct-2026
PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट, अरविंद मिल का करेंगे उद्घाटन; देखेंगे एयर शो
पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर सुरक्षा तगड़ी है। पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में प्रधानमंत्री होंगे। नमो घाट पर एयरशो के दौरान जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर सुरक्षा तगड़ी है। पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में प्रधानमंत्री होंगे। नमो घाट पर एयरशो के दौरान जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी।