Central Silk Board Recruitment 2020: केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो उम्मीदवार साइंटिस्ट बी, साइंटिस्ट सी, असिस्टेंट और साइंटिस्ट बी सीएसटीआरआई के पदों पर नौकरी पाना चाहते है, जल्द ही आवेदन करें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण:
| पदों का नाम: | पदों की संख्या: |
| साइंटिस्ट बी | 59 पद |
| साइंटिस्ट बी सीएसटीआरआई | 15 पद |
| साइंटिस्ट सी | 03 पद |
| असिस्टेंट | 02 पद |
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आधिकतम आयु 35, 40 व 50 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि :
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 12 मई, 2020
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 जुलाई, 2020
- ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई, 2020
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन प्रक्रिया:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं। मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 17 जुलाई, 2020 से पहले पूरा करें। ध्यान रहें आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।