OSCB Recruitment 2020 : ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक योग्यता तथा पदों की संख्या आदि की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड देखें।
इस बैंक में हैं 786 पद खाली, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक योग्यताएं-
इन नौकरियों के लिए मांगी गई शैक्षिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना और स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आयु सीमा-
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सभी पदों के लिए 21 वर्ष और अधिकत आयु 32 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण-
पदों का नाम- पदों की संख्या-
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2 267
बैंकिंग असिस्टेंट ग्रेड-2 485
सिस्टम मैनेजर 34
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 20 मार्च, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मई, 2020
आवेदन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई, 2020 को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया-
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
जॉब लोकेशन- ओडिशा
ये भी पढ़ें - IGNOU में हो रही हैं भर्तियां, रजिस्ट्रार, पीआरओ समेत कई पद हैं खाली
ये भी पढ़ें - लोक सेवा आयोग ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन, आज है अंतिम मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - भारतीय सर्वेक्षण विभाग में हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।