संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से लेकर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर तक के कुल 89 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं पद के हिसाब से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है, जिसे आप आखिरी स्लाइड पर जाकर पढ़ सकते हैं। साथ ही पदों का विस्तृत विवरण भी अगली स्लाइड में दिया गया है।
{"_id":"603a07c83b3aac4810395692","slug":"sarkari-naukri-upsc-invites-online-recruitment-application-on-89-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSC : इस विभाग में 89 पदों पर मिल रहा है स्थायी रोजगार, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC : इस विभाग में 89 पदों पर मिल रहा है स्थायी रोजगार, अभी करें आवेदन
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : फाइल फोटाे
Trending Videos
यूपीएससी
पदों का विवरण-
कुल पद - 89
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर - 43
- असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर - 26
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - 10
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (जीव विज्ञान) - 2
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (रसायन विज्ञान) - 2
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (दस्तावेज) - 2
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (लाई-डिटेक्शन) - 1
- इकोनॉमिक ऑफिसर - 1
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स) - 1
- प्रोग्रामर जीआर ए - 1
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC
महत्वपूर्ण जानकारियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मार्च, 2021
- आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 25 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग/ महिलाओं के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया हे।
- आधिकारिक वेबसाइट - https://www.upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
शैक्षणिक योग्यता -
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर/ असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर - जिन अभ्यर्थियों के पास लॉ की डिग्री है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (जीव विज्ञान) - जूलॉजी/ वनस्पति विज्ञान/ एंथ्रोपोलॉजी/ मानव जीव विज्ञान/ जैव रसायन/ माइक्रोबायोलॉजी/ जेनेटिक्स/ जैव प्रौद्योगिकी/ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी/ फॉरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर होना चाहिए। इसके साथ ही बीएससी में जूलॉजी/ वनस्पति विज्ञान/ फॉरेंसिक विज्ञान में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (रसायन विज्ञान) - रसायन विज्ञान/ विष विज्ञान/ फॉरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर होना चाहिए। साथ ही बीएससी में केमिस्ट्री एक विषय होना अनिवार्य है।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (दस्तावेज) - भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ कम्प्यूटर साइंस/ फॉरेंसिक साइंस में स्नातकोत्तर होना चाहिए। साथ ही बीएससी में भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ कम्प्यूटर साइंस/ फॉरेंसिक साइंस में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (लाई-डिटेक्शन) - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान या अपराधशास्त्र में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स) - भौतिकी/ गणित/ फॉरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर होना चाहिए। साथ ही बीएससी में भौतिकी/ गणित/ फॉरेंसिक में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।
- इकोनॉमिक ऑफिसर - इस पद हेतु आवेदन करने के लिए अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स)/ अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र (अप्लाइड इकोनॉमिक्स) / व्यवसाय अर्थशास्त्र (बिजनेस इकोनॉमिक्स)/ अर्थमिति (इकाेनॉमेट्रिक्स) में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है।
- प्रोग्रामर जीआर ए - सांख्यिकी/ गणित/ ऑपरेशन्स रिसर्च/ भौतिकी या अर्थशास्त्र/ वाणिज्य (सांख्यिकी के साथ) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस में डिग्री धारक भी इसके लिए योग्य हैं।