SSC CPO Delhi Police SI Paper 1 2021 result released: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 का परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी कर दिया गया है। देश की राजधानी की पुलिस यानी दिल्ली पुलिस में शामिल होने का अलग ही गौरव होता है। पुलिस भर्ती की इच्छा रखने वाले किसी भी युवा के लिए यह गर्व की बात होती है कि उसका चयन दिल्ली पुलिस में हो जाए। अगर चयन भी सब इंस्पेक्टर के पद पर होता है तो यह सोने पर सुहागा होता है। जिन उम्मीदवारों ने 2020 में एसएससी की ओर से आयोजित दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 में भाग लिया था, उनका परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी हो गया है।
SSC Delhi Police SI Result : दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती रिजल्ट जारी, अब होगी शारीरिक परीक्षा
जो अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुके हैं वे अब शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक सहनशीलता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए तैयार रहें। इन परीक्षाओं के उन्हें जल्द सूचना दी जाएगी। फाइनल आसंर की 05 मार्च को अपलोड की जाएगी। एक महीने की अवधि के लिए आयोग की वेबसाइट पर मौजूद रहेगी। बता दें कि एसएसी की ओर से यह भर्ती अभियान दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में उप निरीक्षक यानी एसआई या सब इंस्पेक्टर स्तर के 1564 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों को पेपर-1 और पेपर-2 में उनके द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर चुना जाएगा। अंतिम चयन योग्यता सूची और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 का पेपर-1 बीते साल 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 दिसंबर, 2020 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। एसएससी ने 24 दिसंबर, 2020 तक एसएससी एसआई उत्तर कुंजी 2020 के लिए आपत्तियां आमंत्रित की थीं। एसएससी की ओर से भर्ती परीक्षा के पहले चरण में सीबीटी मोड आधारित परीक्षा ऑनलाइन परीक्षा ली थी। इसका परिणाम 26 फरवरी को जारी कर दिया है।
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट