राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती कुल 882 पदों हेतु निकली है। जिसमें 842 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 40 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। 16 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
RSSB Recruitment 2021: कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
पदों का विवरण-
पद - कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर)
कुल पद - 882
गैर अनुसूचित क्षेत्र - 842
- सामान्य - 309
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 174
- अनुसूचित जाति - 133
- अनुसूचित जनजाति - 99
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 83
- अति पिछड़ा वर्ग - 41
- बारां जिले की सहरिया आदिम जाति - 3
अनुसूचित क्षेत्र - 40
- सामान्य - 20
- अनुसूचित जाति - 2
- अनुसूचित जनजाति - 18
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 16 फरवरी, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 17 मार्च, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग / ईडब्ल्यूएस के लिए 450 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 350 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये और जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से कम है उनके लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।
अन्य जानकारियां -
- आयु सीमा - 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (कृषि विषय) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इसके लिए योग्य होंगे हैं। आवेदकों को हिंदी (देवनागरी लिपि) में कार्य करने एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
- चयन प्रक्रिया - इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी के 15, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के 25, शस्य विज्ञान के 20, उद्यानिकी के 20 और पशुपालन के 20 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य हिंदी, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन और राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के क्रमश: 45, 60, 60, 60 और 75 अंक होंगे। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।