{"_id":"6a829f85cbda9b0c5e09db62","slug":"west-up-weather-rain-likely-in-meerut-today-and-tomorrow-relief-from-heat-and-humidity-expected-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मेरठ में आज और कल बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आसपास के जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मेरठ में आज और कल बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आसपास के जिलों का हाल
Mon, 17 Aug 2026 11:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
Meerut News: वेस्ट यूपी में मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि कम बारिश होने पर उमस के बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कभी धूप निकल रही है, तो कभी बादल छा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासियों को उमस भरी गर्मी से जल्द ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, फिलहाल तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
गर्मी और उमस का दोहरा वार
पिछले कई दिनों से मेरठ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के साथ-साथ उमस भी बढ़ी हुई है, जिसने लोगों को बेहाल कर रखा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश न होने के कारण वातावरण में नमी का स्तर बढ़ रहा है। इसके चलते तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोगों को अत्यधिक गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में सोमवार को बारिश की संभावना है और मंगलवार को भी वर्षा जारी रह सकती है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले एक से दो दिनों तक मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आने और उमस से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, यह भी आशंका है कि बारिश के रुकने और धूप निकलने पर उमस फिर से बढ़ सकती है। प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी भी सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में डिवाइडर पार करते हुए स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो, आईटीबीपी के डीआईजी और उनके चालक की मौत