{"_id":"6a8178805d7bef3af6026855","slug":"meerut-17-year-old-boy-caught-with-a-live-cartridge-during-a-security-check-at-modipuram-metro-station-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा 17 साल का लड़का, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा 17 साल का लड़का, पूछताछ जारी
Sun, 16 Aug 2026 02:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:15 PM IST
सार
परतापुर थानाक्षेत्र स्थित मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर एसएसएफ के जवानों ने मुजफ्फरनगर के एक किशोर को चेकिंग में पकड़ लिया। उसके पास से कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कारतूस। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-रुड़की हाईवे स्थित मोदीपुरम रैपिड-मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक किशोर के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसएफ के सुरक्षा कर्मियों ने किशोर को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में स्टेशन प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में एसएसएफ के अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। स्टेशन प्रभारी निकिता वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को वह ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान पहली पाली के प्रभारी एसएसएफ दरोगा नितिन मलिक ने सूचना दी कि सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि यात्री 17 वर्षीय किशोर है और मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बरामद कारतूस के पेंदे पर केएफ09 5.56 अंकित है। कारतूस मिलने की सूचना पर स्टेशन परिसर में अन्य यात्रियों की भीड़ जुट गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को वहां से आगे रवाना किया।
इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पल्लवपुरम थाना प्रभारी भरत सारस्वत ने बताया कि स्टेशन प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिया गया आरोपी नाबालिग है। कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा और वह इसे कहां से लेकर आया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटा, घर में खींचकर मारे थप्पड़-घूंसे; वीडियो वायरल
ये भी देखें...
Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटा, घर में खींचकर मारे थप्पड़-घूंसे; वीडियो वायरल