{"_id":"6a815d8686502fa1210765da","slug":"tragic-incident-in-mumbai-s-navy-nagar-navy-personnel-s-family-found-dead-at-home-police-investigating-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के नेवी नगर में दर्दनाक हादसा: घर में मृत मिला नौसैनिक का परिवार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के नेवी नगर में दर्दनाक हादसा: घर में मृत मिला नौसैनिक का परिवार; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 16 Aug 2026 12:19 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में 15 अगस्त को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भारतीय नौसेना ने भी मामले में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। फिलहाल मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जांच जारी है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को जहां पूरे देश आजादी के जश्न में डूबा था वहीं, मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। भारतीय नौसेना ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार, नेवी नगर स्थित आवास में नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्यों के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर परिवार के साथ क्या हुआ।
विज्ञापन
पुलिस जुटा रही है घटना से जुड़े सुराग
घटना के कारणों को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के दौरान पुलिस मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिवार से जुड़े लोगों और अन्य संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
नौसेना ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया
भारतीय नौसेना ने इस दुखद घटना पर संवेदना जताते हुए कहा है कि वह मामले की जांच में पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। नौसेना से जुड़े आवासीय क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा और कल्याण से जुड़े सवाल भी खड़े किए हैं। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार से मेरा कोई लेना-देना नहीं, मुझे बदनाम किया': आशीष बनर्जी का कथित सुसाइड नोट आया सामने; क्या लिखा?
घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चारों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।