फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex Bengal Deputy Speaker Ashish Banerjee found Dead at TMC office he won elections from Rampurhat five times

TMC दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव: ममता सरकार में संभाल चुके थे अहम विभाग; पांच बार जीता था चुनाव

Sun, 16 Aug 2026 08:45 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 16 Aug 2026 08:45 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह रामपुरहाट शहर में अपने घर के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ex Bengal Deputy Speaker Ashish Banerjee found Dead at TMC office he won elections from Rampurhat five times
पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबर  बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा ने हरा दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
 सुसाइड नोट बरामद
बीरभूम पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता सरकार में रहे डिप्टी स्पीकर
आशीष बनर्जी उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे, जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

रामपुरहाट से पांच बार रहे विधायक
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

हत्तलापारा इलाके में रहता है परिवार
आशीष बनर्जी अपने परिवार के साथ रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच शोक और चर्चा का माहौल बन गया।


शिक्षा और कृषि मंत्री की भी संभाली जिम्मेदारी
आशीष बनर्जी ने ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?

दो जून को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था
आशीष बनर्जी ने दो जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई थी। आशीष बनर्जी ने कहा था कि अब वे पार्टी के सिर्फ सामान्य सदस्य रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed