फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   atal bihari vajpayee death anniversary pm modi remembers tribute

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम'; PM मोदी ने क्या कहा?

Sun, 16 Aug 2026 08:16 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 08:16 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया। नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की सोच, नेतृत्व और देश सेवा को याद करते हुए कहा कि उनकी सीख आज भी लोगों को प्रेरित करती है। किसने कैसे याद किया, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
atal bihari vajpayee death anniversary pm modi remembers tribute
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजयपेयी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 में आज ही के दिन हुआ था। पीएम मोदी ने उन्हें एक 'असाधारण राजनेता' बताया। उन्होंने कहा, अटल जी की सोच, नेतृत्व और अच्छे शासन और जनता की भलाई के लिए उनकी सोच आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे और उनके पास शानदार दूरदृष्टि थी। उन्होंने अपना जीवन हमारे देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, उनके शब्दों और काम ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत किया। अच्छे शासन और जनता की भलाई पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें ऐसे देशभक्त और राजनेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। शाह ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

उन्होंने कहा, अटल जी ऐसे महान देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश की सेवा में लगा दिया। एक तरफ उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के जरिये पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। वहीं दूसरी तरफ उनकी सिद्धांतों पर आधारित राजनीति ने पहली बार अंत्योदय और सुशासन की सोच को जमीन पर उतारा। 

ये भी पढ़ें: 'महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं': CM विजय की मां पर टिप्पणी पर हंगामा, खुशबू सुंदर ने जताई नाराजगी

शाह ने आगे कहा, अटल जी का महान व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व हमेशा भाजपा के हर कार्यकर्ता को देश बनाने के काम के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क्या बोले?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने आजीवन 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' की भावना के साथ कार्य किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।


उन्होंने आगे कहा, अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने तथा विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्षा मंत्री ने कहा, उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में सिर्फ 13 दिन चला था। इसके बाद वह 1998 से 1999 तक 11 महीने के लिए फिर प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूरे पांच साल प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।

साल 2015 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित
साल 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed