{"_id":"6a80b143f0995949fa0abc5f","slug":"report-are-passengers-health-being-put-at-risk-major-stations-lack-basic-facilities-what-audit-find-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Report: यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला?
Sun, 16 Aug 2026 12:04 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:04 AM IST
सार
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कैग की जांच में गंभीर कमियां सामने आई हैं। कई स्टेशनों के पीने के पानी में ई. कोलाई समेत दूसरे बैक्टीरिया भी मिले हैं। 59 स्टेशनों पर पानी की बैक्टीरियोलॉजिकल जांच ही नहीं हुई। 512 स्टेशनों की जांच में 458 स्टेशन जरूरी यात्री सुविधाओं के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैग की रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ...
विज्ञापन
क्या नियमों का पालन नहीं हो रहा है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रखी है। कैग ने पाया कि कई स्टेशनों पर पीने के पानी में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिला। वहीं कई जगह पानी की जरूरी जांच तक नहीं कराई गई। इसके अलावा शौचालय, पेशाबघर, पानी के नल, पंखे और दूसरी यात्री सुविधाएं भी तय मानकों से कम मिलीं। कैग ने रेलवे बोर्ड के बनाए नियमों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन स्टेशनों के पानी में ई. कोलाई मिला?
कैग ने 512 गैर-उपनगरीय श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, 59 स्टेशनों पर पीने के पानी की बैक्टीरियोलॉजिकल जांच नहीं हुई। पानी के कूलर से लिए गए नमूनों में कोयंबटूर और पालक्काड जंक्शन के पानी में ई. कोलाई मिला। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद स्टेशन, मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला तथा पूर्वी रेलवे के मधुपुर स्टेशन के पानी में भी ई. कोलाई पाया गया। इसके अलावा 2022-23 और 2023-24 में कई स्टेशनों के नलों से लिए गए पानी के नमूनों में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले।
विज्ञापन
512 स्टेशनों की जांच में कितनी बड़ी कमी सामने आई?
कैग की जांच में 512 में से 458 स्टेशन यानी 89 प्रतिशत से ज्यादा स्टेशन न्यूनतम जरूरी सुविधाओं के मामले में कमी वाले पाए गए। इन स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं थीं या तय मानक से कम थीं। रेलवे बोर्ड ने अप्रैल 2018 में सभी स्टेशनों पर न्यूनतम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इनमें पीने का पानी, प्रतीक्षालय, बैठने की जगह, प्लेटफॉर्म शेड, पेशाबघर, शौचालय, पंखे, फुट ओवरब्रिज, कूड़ेदान, घड़ी और सार्वजनिक उद्घोषणा व्यवस्था शामिल थी। इसके बावजूद नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल, हावड़ा, सियालदह और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे बड़े स्टेशनों पर भी कमियां मिलीं।
विज्ञापन