{"_id":"6a811dba2f906396fc06023a","slug":"women-not-pawns-in-game-of-politics-says-bjp-khushbu-sundar-lambasts-remark-on-tamil-nadu-cm-vijay-mother-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं': CM विजय की मां पर टिप्पणी पर हंगामा, खुशबू सुंदर ने जताई नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं': CM विजय की मां पर टिप्पणी पर हंगामा, खुशबू सुंदर ने जताई नाराजगी
Sun, 16 Aug 2026 07:47 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:47 AM IST
सार
तमिलनाडु भाजपा प्रदेश की सीएम विजय की मां पर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने ही अपने नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद अपमानजनक और दर्दनाक बताया।
विज्ञापन
खुशबू सुंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम @iffigoa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने शनिवार को अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की एक टिप्पणी की तीखी आलोचना की। खुशबू सुंदर ने मुख्यमंत्री विजय की मां के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की और कहा कि महिलाओं को राजनीतिक निशाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में, सुंदर ने नागेंद्रन की टिप्पणी को घिनौना बताया और कहा कि ऐसी टिप्पणियां किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं हैं।
भाजपा नेता की टिप्पणी पर बिफरीं खुशबू सुंदर
उन्होंने कहा, 'भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थिरु नैनार नागेंद्रन द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मां के बारे में की गई भद्दी टिप्पणी घिनौनी है। ऐसी टिप्पणियां किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं हैं।' सुंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नारी शक्ति की बात की है और महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने इस टिप्पणी को एक व्यक्तिगत हमला बताया जो राजनीतिक बहस की सीमा पार कर गया।
सुंदर ने कहा कि राजनीतिक नेता किसी पार्टी से सवाल कर सकते हैं, लोगों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं या सरकार के कामकाज की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक बात कहने के लिए महिलाओं को इसमें शामिल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पार्टी से सवाल करें, लोगों के लिए आवाज उठाएं, अगर सरकार काम करने में विफल रहती है तो उस पर हमला करें, लेकिन अपनी बात कहने के लिए कभी भी किसी महिला का इस्तेमाल न करें। महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं।'
विज्ञापन
'मां का अपमान दर्दनाक और दुखद'
उन्होंने राजनीतिक दलों और उनके सदस्यों से महिलाओं का अपमान करने वाली टिप्पणियां करने से पहले सोचने का आग्रह किया और कहा कि हर व्यक्ति का जन्म एक महिला और एक मां की वजह से हुआ है। सुंदर ने कहा, 'याद रखें, आप इस दुनिया में एक महिला और एक मां की वजह से हैं। मां का यह अपमान दर्दनाक और दुखद है।'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा था?
नागेंद्रन की यह टिप्पणी तब आई जब विजय ने अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर तंज कसा। विजय ने कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से हारने के बाद स्टालिन के पिता के ठिकाने के बारे में बात की थी। इसके जवाब में, नागेंद्रन ने कहा कि पिता की पहचान घर पर मां से पूछकर पता की जा सकती है। हालांकि, नैनार नागेंद्रन ने अपनी उन टिप्पणियों पर सफ़ाई दी है जिनकी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फ़ायदे के लिए उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।
एक्स पर साझा एक पोस्ट में, नागेंद्रन ने कहा कि 'ओरु नाडु 2.0' किताब के लॉन्च इवेंट के दौरान उनकी टिप्पणियों का मकसद किसी को निशाना बनाना नहीं था। नागेंद्रन ने कहा, 'ओरु नाडु 2.0' किताब के लॉन्च इवेंट के दौरान मंच से दिए गए मेरे भाषण को जो लोग राजनीतिक फ़ायदे के लिए तोड़-मरोड़कर और गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैंने किसी गलत मकसद से या किसी को निशाना बनाने के लिए वह बात नहीं कही थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं मां, मातृभूमि और मातृभाषा के प्रति गहरी चिंता रखने वाला व्यक्ति हूं।'