{"_id":"6a812b49d2ec954b86001ae3","slug":"ex-bengal-deputy-speaker-ashish-banerjee-found-dead-at-tmc-office-he-won-elections-from-rampurhat-five-times-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव: ममता सरकार में संभाल चुके थे अहम विभाग; पांच बार जीता था चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव: ममता सरकार में संभाल चुके थे अहम विभाग; पांच बार जीता था चुनाव
Sun, 16 Aug 2026 08:45 AM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:45 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह रामपुरहाट शहर में अपने घर के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबर बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा ने हरा दिया था।
विज्ञापन
तृणमूल कार्यालय में मिला शव
बीरभूम पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ममता सरकार में रहे डिप्टी स्पीकर
आशीष बनर्जी उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे, जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।
विज्ञापन
रामपुरहाट से पांच बार रहे विधायक
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
हत्तलापारा इलाके में रहता था परिवार
आशीष बनर्जी रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच शोक और चर्चा का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?
शिक्षा और कृषि मंत्री की भी संभाली जिम्मेदारी
आशीष बनर्जी ने ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।