फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amrit Udyan open Summer Annuals special attractions Aparajita Rukmini how to visit Rashtrapati Bhawan Garden

अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला: समर एनुअल्स में अपराजिता, रुक्मिणी समेत कई खास आकर्षण, कैसे करें यात्रा?

Sun, 16 Aug 2026 09:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

राष्ट्रपति भवन में 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आम लोग करीब एक महीने तक 'समर एनुअल्स' के दौरान अमृत उद्यान जाकर प्रकृति के सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
Amrit Udyan open Summer Annuals special attractions Aparajita Rukmini how to visit Rashtrapati Bhawan Garden
अमृत उद्यान में कई खास आकर्षण - फोटो : पीआईबी-राष्ट्रपति भवन

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में बने अमृत उद्यान के समर एनुअल्स संस्करण-2026 (गर्मियों में खिलने वाले फूलों के संस्करण) की शुरुआत हो चुकी है। यह विशेष उद्यान 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां जा सकेंगे। रख-रखाव के लिए हर सोमवार उद्यान बंद रहेगा।

विज्ञापन


अमृत उद्यान आने का तरीका, ऑनलाइन बुकिंग से लेकर मेट्रो और शटल बस
प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास गेट नंबर 35 से होगा। प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य है। मौके पर बुकिंग नहीं होगी। स्लॉट बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से हर 30 मिनट पर शटल बस भी चलेगी। 
विज्ञापन


क्या हैं अमृत उद्यान के खास आकर्षण?
इस बार उद्यान में देशी और स्थानीय फूलों के पौधे आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें गुल-मेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, बरशा फूल, लाल साग और नागफना समेत कई पौधे शामिल हैं। इसके अलावा भी कई खास चीजों को आगंतुकों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उद्यान का डिजाइन तीन प्रमुख भागों में: मुख्य आयताकार उद्यान, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर/बटरफ्लाई/सनकेन गार्डन।
  • लॉन्ग गार्डन की खास सजावट: यहां गुलाब की क्यारियों के साथ करीब 12 फीट ऊंची दीवारों पर बोगनवेलिया, टेकोमा और चमेली जैसी लताएं लगी हैं।
  • सर्कुलर गार्डन और तितलियां: सर्कुलर गार्डन में 15 से अधिक मौसमी फूलों की किस्में हैं और फूलों पर मंडराती तितलियां इसे खास आकर्षण देती हैं।
  • बरगद का शांत उपवन: विशाल बरगद के पेड़ों और उनकी फैली शाखाओं व हवाई जड़ों वाला यह हिस्सा शांत और सुकूनभरा अनुभव देता है।
  • जलधारा: बबलिंग ब्रूक गार्डन में धीमी बहती जलधारा, हरियाली और रंग-बिरंगे फूल आगंतुकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर देते हैं।
  • पुष्प घड़ी और QR कोड: पिलखन के पेड़ के पास पुष्प घड़ी को उद्यान की अनोखी विशेषता की तरह देखा जाता है।

खेल जगत और शिक्षकों के लिए खास इंतजाम 
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः खिलाड़ियों और शिक्षकों को विशेष प्रवेश दिया जाएगा।

गार्डन में जाने से जुड़ी खास बातें क्या

  • अमृत उद्यान में आगंतुकों का प्रवेश निःशुल्क। 
  • नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास गेट नंबर 35 से उद्यान में प्रवेश, इसी रास्ते से निकास।
  • ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी, आधिकारिक वेबसाइट- visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर होगा रजिस्ट्रेशन।
  • किसी दिन विशेष के लिए स्लॉट की बुकिंग उसके पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएगी।
  • आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पेयजल स्टॉल, फर्स्ट एड पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम के इंतजाम।
  • प्रमुख पौधों से जुड़ी जानकारी के लिए QR कोड लगाए गए हैं। इनकी मदद से पौधों-फूलों के वैज्ञानिक नाम, प्रजाति और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

करीब 100 साल पहले सजाया गया खास बगीचा
बता दें कि लगभग 100 साल पुराने राष्ट्रपति भवन के इस खास बगीचे को अमृत उद्यान का नाम 2023 में दिया गया। इससे पहले 1928-29 में तैयार इस खास जगह को मुगल गार्डन के रूप में जाना जाता था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को इस वर्ष के समर एनुअल्स संस्करण-2026 का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed