फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi feeds cows and peacocks every morning red fort visit social media post

मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा?

Sun, 16 Aug 2026 12:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 12:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिनचर्या का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पशु-पक्षियों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर जाने से पहले का है। 

विज्ञापन
pm modi feeds cows and peacocks every morning red fort visit social media post
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। पीएम मोदी ने आगे बताया, कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं। इसलिए वे मुझसे मिलने आ गए, जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। वीडियो में प्रधानमंत्री उसी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, जिसे पहनकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर तिरंगा फहराया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

 


हथकरघा दिवस से पहले भी साझा किया था वीडियो
प्रधानमंत्री ने इन दिनों जेन-जी से जुड़ने के लिए नया तरीका अपनाया है। हाल के दिनों में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसी तरह कई वीडियो साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले भी अपना नया इंस्टाग्राम वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने देशवासियों से सात अगस्त को पूरे उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हथकरघे से बुने हुए कपड़े खरीदना केवल कपड़ा खरीदना नहीं, बल्कि देश के लाखों बुनकर और गरीब परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से हथकरघा उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाने और सोशल मीडिया के जरिए भी इसे बढ़ावा देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें: भारत में तैयार 'दिव्यास्त्र एमके3' ने भरी उड़ान: जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए क्या है इसकी खासियत

जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश
इसके अलावा, हाल ही में छात्रों के आंदोलन के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश की थी। पिछले महीने उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए एक वीडियो में कहा था कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की थी कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed