{"_id":"6a81762287977b3be707a449","slug":"meerut-uco-bank-manager-beats-up-delivery-boy-drags-him-inside-the-house-and-punches-and-slaps-him-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटा, घर में खींचकर मारे थप्पड़-घूंसे; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटा, घर में खींचकर मारे थप्पड़-घूंसे; वीडियो वायरल
Sun, 16 Aug 2026 02:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:05 PM IST
सार
ब्लिंकिट कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय अमित यादव गंगा हाइट में डिलीवरी देने गया था। यहां बैंक मैनेजर यमन कंसल ने देरी से डिलीवरी देने का आरोप लगाते हुए अमित को बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमित और उसके साथियों ने थाने पर हंगामा किया तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय को पीटता और फिर वीडियो जारी कर माफी मांगता यमन कंसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भावनपुर थानाक्षेत्र के गंगासागर स्थित गंगा हाइट में यूको बैंक के मैनेजर यमन कंसल ने ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय अमित यादव को बुरी तरह पीटा। पहले फ्लैट के बाहर और फिर उसे अंदर खींचकर मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते डिलीवरी ब्वॉय।
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर के. ब्लाक के मकान नंबर 292 निवासी अमित यादव पुत्र हरिशचंद्र यादव ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। शुक्रवार रात 10 बजे अमित यादव कंपनी का सामान डिलीवर करने के लिए गंगासागर निवासी यूको बैंक के मैनेजर यमन कंसल के घर पहुंचा। जहां डिलीवरी का सामान देरी से पहुंचने की बात कहते हुए बैंक मैनेजर ने डिलीवरी ब्वाय अमित यादव को चांटे और घूंसों से पीटा। इसके बाद उसे अपने घर में खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि घर में यमन कंसल ने अमित यादव को लात-घूंसों से बुरी तरह मारा। डिलीवरी ब्वाय किसी तरह अपनी जान बचाते हुए भागा। वहीं बैंक मैनेजर द्वारा डिलीवरी ब्वाय के साथ मारपीट का विडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पिटाई के विरोध में साथियों ने किया थाने पर हंगामा
शनिवार को डिलीवरी ब्वाय अमित यादव के साथ मारपीट की घटना की जानकारी अन्य साथियों को मिली। सभी एकजुट होकर थाना भावनपुर पहुंचे और हंगामा करते हुए बैंक मैनेजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।
शनिवार को डिलीवरी ब्वाय अमित यादव के साथ मारपीट की घटना की जानकारी अन्य साथियों को मिली। सभी एकजुट होकर थाना भावनपुर पहुंचे और हंगामा करते हुए बैंक मैनेजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।
बैंक मैनेजर ने दी सफाई, जारी किया वीडियो
भावनपुर थाना के गांव जेई स्थित यूको बैंक में मैनेजर यमन कंसल ने इस मामले पर वीडियो जारी करते हुए सफाई दी। उसका कहना है कि उसकी दो साल की बेटी को तेज बुखार चढ़ा हुआ था। रात को उसकी बेटी ने कुछ खाने की मांग की, जिस पर उसने ब्लिंकिट से कुछ खाने का सामान मंगाया था। डिलीवरी ब्वाय देरी से आया तो उसे गुस्सा आ गया। बैंक मैनेजर का कहना है कि उसने डिलीवरी ब्वाय और उसके पिता से मांफी मांगी थी।

ये बोले सीओ
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर यमन कंसल ने अमित यादव को पीटा है। यमन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
ये भी देखें...
Meerut: क्लीनिक में चुनरी से लटका मिला महिला डॉक्टर का शव, सात माह पहले हुई थी शादी, पति से चल रहा था विवाद
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/meerut/meerut-female-doctor-found-hanging-from-a-chunri-in-her-clinic-she-had-been-married-seven-months-ago-2026-08-16