फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Motorboat packed with passengers swept away in Chambal River

UP: चंबल नदी में बही सवारियों से भरी मोटर बोट,100 से ज्यादा थे सवार; बाल-बाल बची लोगों की जान, VIDEO

Sun, 16 Aug 2026 01:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

चंबल नदी में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी मोटर बोट नदी में बह गई। मोटर बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे। लोगों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Motorboat packed with passengers swept away in Chambal River
चंबल नदी में बही मोटर बोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरैना (मध्य प्रदेश) के पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे चंबल नदी के बीच यात्रियों से भरी मोटर बोट अचानक बंद हो गई। नगरा साहसपुर घाट से आगरा के बटेश्वर महादेव मंदिर जा रही मोटर बोट में  100 से ज्यादा यात्री और 50 बाइकें थीं। इंजन बंद होने के बाद मोटर बोट तेज बहाव में बहने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन





विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक मोटर बोट नगरा साहस पुरा घाट से बाह के कैंजराघाट के लिए चली थी। इसी दौरान चंबल नदी की धार के बीच पहुंचते ही उसका इंजन बंद हो गया। मोटर बोट में मौजूद यात्रियों ने डीजल खत्म होने की बात बताई। कुछ के मुताबिक मोटर बोट के पंखे में कपड़ा भी फंस गया था। इंजन बंद होने के बाद मोटर बोट को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और वह पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी। 

 

इंजन बंद होने के बाद मोटर बोट नदी की धार के साथ आगे बढ़ती रही। मोटर बोट स्टाफ ने उसे नदी के किनारे लाने की कोशिश शुरू की। इसके लिए बल्लियों का सहारा लिया गया। लेकिन चंबल नदी का तेज बहाव और मोटर बोट पर मौजूद यात्रियों व वाहनों की संख्या के कारण उसे नियंत्रित करने में परेशानी सामने आई। काफी प्रयास के बाद भी स्थिति आसान नहीं थी और यात्रियों में डर बना रहा।

आखिरकार मोटर बोट को भिंड के कनेरा में रोकने में कामयाबी मिली। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। कैंजराघाट पर खेड़ा राठौर एवं बासौनी थाने की पुलिस के साथ पहुंचे बाह के तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-कैलाश मेला कल, आज शाम से रूट डायवर्जन: दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री, शहर में भी बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; देख लें ये रूट प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed