{"_id":"6a81668181da66a57a0983f1","slug":"baghpat-double-murder-case-krishna-became-a-sadhu-disciple-after-his-sister-gave-birth-to-a-child-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों का कत्ल: सट्टे के नंबर, तंत्र क्रिया और श्मशान घाट में मुर्गे की बलि; कातिल साधु पर कृष्ण का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों का कत्ल: सट्टे के नंबर, तंत्र क्रिया और श्मशान घाट में मुर्गे की बलि; कातिल साधु पर कृष्ण का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
बागपत के सिंगौली तगा गांव के अंकित प्रजापति और उसके दोस्त पेंटर इसरार की हत्या में नया खुलासा हुआ है। हत्या के दूसरे आरोपी कृष्ण यादव ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी साधु सट्टे के नंबर और तंत्र क्रिया से साम्राज्य बढ़ा रहा था। वहीं, अंकित और इसरार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत जिले के रटौल के सिंगौली तगा गांव के अंकित और इसरार की हत्या करने का आरोपी साधु नरेश नाथ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी कृष्णा यादव ने बताया कि एक साल पहले साधु नरेशनाथ सिंगौली तगा गांव के मंदिर में रहता था और वहां की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करता रहता था। वीडियो देखकर उसने साधु नरेशनाथ को मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की। शादी के सात साल बाद उसकी बहन को बच्चा नहीं होने की समस्या साधु को बताई तो साधु ने तंत्र क्रिया से समाधान कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद साधु के पास अपनी बहन को लेकर आया। कृष्णा ने बताया कि साधु का आशीर्वाद मिलने पर उसकी बहन गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दिया। साधु से प्रभावित होकर वह भी उसका शिष्य बन गया। इसके बाद साधु के साथ मंदिर में रहने लगा।
2 of 17
इसरार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चला
गाजियाबाद से आए फोरेंसिक एक्सपर्ट बिशन सिंह मान और जिला अस्पताल के चिकित्सक ने अंकित व इसरार के शवों का पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत होने के कारणों का पता नहीं चला। इसके चलते दोनों के शवों से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया, जिसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
सट्टे के नंबर और तंत्र क्रिया से साम्राज्य बढ़ा रहा था साधु
आरोपी साधु सट्टे के नंबर और तंत्र क्रिया से अपना साम्राज्य बढ़ा रहा था। सट्टे के नंबरों को लेकर साधु के पास अक्सर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों से लोग आते रहते थे, जिनके साथ सट्टे की रकम को लेकर विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिंगौली तगा के रहने वाले अंकुश, विकास आदि ने बताया कि दिसंबर 2025 में साधु नरेशनाथ बाबा हरनामदास महाराज के डेरे पर आया था। नरेशनाथ ने डेरे में आने के बाद वहां सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे, एसी और एलईडी, वाशिंग मशीन समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की।
साधु के डेरे में आने का पता चलने पर उसके परिचित भी वहां आने लगे। दिनभर बाहरी लोगों का आना और रात में महिलाओं को बुलाना ग्रामीणों को अखरने लगा था। इसके अलावा गांव के कई वीरपाल समेत कई लोगों से तंत्र क्रिया के नाम पर रुपये भी लिए। रुपये वापस मांगने पर लोगों के साथ झगड़ा भी हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।