फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG Bhanu Bhaskar Visits Martyr STF Inspector Sunil Kumar’s Family on Independence Day

वीरता पुरस्कार: शहीद इंस्पेक्टर के घर पहुंचे ADG, छलकीं परिजनों की आंखें, बेटा बोला-पिता की तरह करूंगा सेवा

Sat, 15 Aug 2026 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी भानु भास्कर शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मसूरी गांव स्थित घर पहुंचे। वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र मिलने पर परिजनों को बधाई दी और सम्मानित किया।

विज्ञापन
ADG Bhanu Bhaskar Visits Martyr STF Inspector Sunil Kumar’s Family on Independence Day
'शहीद इंस्पेक्टर के घर पहुंचे एडीजी भानु भास्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीजी भानु भास्कर मेरठ में मवाना रोड स्थित मसूरी गांव में शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर पहुंचे। सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र मिलने पर एडीजी ने उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने शहीद की पत्नी मुनेश देवी, बेटे मनजीत और बेटी नेहा को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान शहीद के परिवार की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन




एडीजी ने परिजनों को दी बधाई
एडीजी भानु भास्कर ने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा है। एडीजी ने उनकी पत्नी मुनेश देवी, बेटे मनजीत और बेटी नेहा को सम्मानित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 30 मिनट चली थी मुठभेड़, AK-47 से इंस्पेक्टर सुनील ने किए थे ताबड़तोड़ फायर, मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को सम्मान मिलने पर भावुक हुआ बेटा
पिता को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार मिलने की खबर पर शहीद के परिजन भावुक हो गए। बेटे मनजीत ने बताया कि वीरता पुरस्कार आगामी समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिता की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा से उन्हें प्रेरणा मिलती है। वह भी पुलिस में भर्ती होकर अपने पिता की तरह ईमानदारी और लगन से काम करना चाहते हैं और परिवार को गौरवान्वित करना चाहते हैं।

मुठभेड़ में पुलिसकर्मी के बलिदान का दर्द परिवार ही समझता है
एनकाउंटर को लेकर मनजीत ने कहा कि जब भी कोई मुठभेड़ होती है तो विपक्ष उसे फर्जी बताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मुठभेड़ में जब कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है तो उसके परिवार पर क्या गुजरती है, यह परिवार ही जानता है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जान की बाजी लगा देते हैं और उनके परिवार को जीवनभर उस कमी का सामना करना पड़ता है।

अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार सिंह, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed