{"_id":"6a7fdea5a70ee771c00366dd","slug":"constable-murder-his-wife-constable-shoots-wife-dead-with-service-rifle-in-saharanpur-2026-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल: गोली की आवाज सुन कमरे की तरफ दौड़ीं बेटियां, खून से लथपथ थी सरिता; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल: गोली की आवाज सुन कमरे की तरफ दौड़ीं बेटियां, खून से लथपथ थी सरिता; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:43 AM IST
सार
सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
1 of 10
सिपाही ने का पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर की हकीकतनगर में हुई घटना के समय घर में दोनों बेटियां ज्योत्सना और श्रद्धा मौजूद थीं। गोली की आवाज सुनकर दोनों कमरे की तरफ दौड़ी। जहां उन्होंने देखा कि उनकी मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है। वहीं, पड़ोसियों को भी पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी। मकान मालिक भी घर की छत पर थे।
मकान मालिक मनीष ने बताया कि घटना के समय वह मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। करीब 11 बजे पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। घर में बच्चे होने के कारण उसे लगा कि शायद बच्चों ने पटाखा चलाया होगा। कुछ देर बाद पड़ोस से फोन आने पर वह नीचे पहुंचे। वहां उसे पता चला कि सरिता खून से लथपथ पड़ी है।
2 of 10
सरिता की फाइल फोटो आरोपी और मासूम बच्चियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से पहले उनमें गाली-गलौज की आवाज भी सुनी थी। उसे लगा कि शायद टिंकू बच्चों को डांट रहा है। मनीष के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कभी-कभार कहासुनी होती थी, लेकिन उसके सामने कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई। पड़ोसियों को भी पटाखे जैसी आवाज आई।
3 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, टिंकू की बुआ के बेटे प्रदीप ने बताया कि वह घटना का पता लगते ही तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उसने सरिता का शव देखा। बताया कि टिंकू और सरिता के बीच पहले भी कभी-कभी कहासुनी हो चुकी थी। हालांकि, घटना की असली वजह क्या रही। इसका जानकारी नहीं है। उधर, टिंकू और सरिता के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
दोनों बच्चियों ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों की पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावनाओं को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, राइफल की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
5 of 10
सरिता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरकारी राइफल से सिपाही ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या
सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने सिपाही पति को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। देर रात महिला के भाई नवीन कुमार ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।