Independence Day: आज 52 सेकंड थमेगा शहर, जहां हैं वहीं रुककर गाएं राष्ट्रगान, 50 से ज्यादा स्थानों पर आयोजन
मेरठ में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर 52 सेकंड के लिए थमेगा और 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगान गूंजेगा। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत सुबह ठीक 10 बजे होने वाले इस आयोजन में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज मेरठ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शनिवार सुबह ठीक 10 बजे शहर में एक साथ राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जहां भी हैं, वहीं 52 सेकंड के लिए रुककर राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की गई है। इस आयोजन का उद्देश्य देश की शान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करना है।
50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ गूंजेगा राष्ट्रगान
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत मेरठ में 50 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रगान का आयोजन होगा। बेगमपुल, फुटबॉल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सेंट्रल मार्केट, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उद्योग मंदिर, जेलचुंगी और कमिश्नरी चौक समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर लोग एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे।
यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: ध्वजारोहण के साथ आजादी के जश्न में रंगा पश्चिमी यूपी, शहर-शहर गूंजे देशभक्ति के तराने
हर वर्ग के लोग बनेंगे ऐतिहासिक पल का हिस्सा
इस आयोजन में धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, धार्मिक संगठन, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। अभियान के तहत शहरवासियों से अपील की गई है कि वे सुबह 10 बजे जहां भी हों, वहीं रुकें और राष्ट्रगान में शामिल होकर देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करें।
इन स्थानों पर भी होगा राष्ट्रगान
कंकरखेड़ा शिव चौक, ट्रांसपोर्टनगर, सदर दाल मंडी, रोहटा रोड, मोदीपुरम चौहान मार्केट, सूरजकुंड पार्क, भूमिया का पुल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक, खंदक बाजार, बागपत गेट, शंकर आश्रम के सामने शिवाजी रोड और भैसाली बस अड्डे समेत कई अन्य स्थानों पर भी राष्ट्रगान होगा।
आप भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। सुबह ठीक 10 बजे जहां हैं, वहीं 52 सेकंड रुककर राष्ट्रगान गाएं और स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक पल को देश के नाम करें।