फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder or Suicide: Bullet Pierces Sarita's Head; Daughters Find Mother's Body in Room, Father Standing Nearby

हत्या या आत्महत्या: सरिता के सिर के पार हो गई गोली, बेटियों को कमरे में पड़ी मिली मां की लाश, पास खड़ा था पिता

Fri, 14 Aug 2026 09:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 14 Aug 2026 09:06 PM IST
सार

Saharanpur News: मेरठ निवासी सिपाही टिंकू सहारनपुर में तैनात था और हकीकत नगर में पत्नी सरिता और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था। मकान में सरिता की लाश मिली, सिपाही की रायफल से ही गोली चली। पुलिस ने सिपाही टिंकू को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Murder or Suicide: Bullet Pierces Sarita's Head; Daughters Find Mother's Body in Room, Father Standing Nearby
हिरासत में सिपाही टिंकू और दोनों बेटियों को ले जाता पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी की मौत: सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने सिपाही पति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

Murder or Suicide: Bullet Pierces Sarita's Head; Daughters Find Mother's Body in Room, Father Standing Nearby
सरिता की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ स्थित हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलटूपुरी निवासी टिंकू वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन से संबद्ध है और उसकी तैनाती खनन विभाग की एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में है। सिपाही टिंकू अपनी पत्नी सरिता और दो बेटी ज्योत्सना (5) व श्रद्धा (3) के साथ सहारनपुर के हकीकत नगर में मनीष कुमार के मकान में करीब तीन साल से किराए रह रहा था। टिंकू की शादी वर्ष 2019 में मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी सरिता से हुई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे पति-पत्नी और दोनों बेटी घर में थीं। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

कमरे में सरिता जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। दोनों बेटियां भी उसी कमरे में थीं। टिंकू ने अपने ममेरे भाई को फोन कर बताया कि सरिता ने खुद को गोली मार ली है। वहीं पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह टिंकू ने शराब पी थी। घटना से पहले दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में आया कि सरिता ने ठोड़ी के नीचे सरकारी इंसास राइफल रखकर गोली चलाई, जो सिर को चीरती हुई पार हो गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर कमरे की तरफ दौड़ीं बेटियां, खून से लथपथ पड़ी थी सरिता
हकीकतनगर में हुई घटना के समय घर में दोनों बेटियां ज्योत्सना और श्रद्धा मौजूद थीं। गोली की आवाज सुनकर दोनों कमरे की तरफ दौड़ीं। जहां उन्होंने देखा कि उनकी मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है। वहीं, पड़ोसियों को भी पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी। 
मकान मालिक मनीष ने बताया कि घटना के समय वह मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। करीब 11 बजे पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद पड़ोस से फोन आने पर वह नीचे पहुंचे। वहां पता चला कि सरिता खून से लथपथ पड़ी है। घटना से पहले उनमें गाली-गलौज की आवाज भी सुनी थी। उन्हें लगा कि शायद टिंकू बच्चों को डांट रहा है।
 

मनीष के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कभी-कभार कहासुनी होती थी, लेकिन उसके सामने कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई। पड़ोसियों को भी पटाखे जैसी आवाज आई। उधर, टिंकू की बुआ के बेटे प्रदीप ने बताया कि वह तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उसने सरिता का शव देखा। टिंकू और सरिता के बीच पहले भी कभी-कभी कहासुनी हो चुकी थी। हालांकि, घटना की असली वजह क्या रही। इसका जानकारी नहीं है। उधर, टिंकू और सरिता के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए।
 

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
दोनों बच्चियों ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों की पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावनाओं को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, राइफल की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
 

ये बोले डीआईजी
सिपाही टिंकू को हिरासत में लिया गया है, जिससे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। सिपाही की पत्नी की मौत गोली लगने से हुई है। यह गोली टिंकू की सरकारी राइफल से चली है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। फिलहाल जांच चल रही है।
- अभिषेक सिंह, डीआईजी

ये भी देखें...
Baghpat Double Murder: शादी के झांसे में उज्ज्वल बना हत्याकांड का साथी, फरार महंत को लेकर नया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed