फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths killed, one seriously injured in road accidents

Saharanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 14 Aug 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one seriously injured in road accidents
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव सरसीना के निकट डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार गांव कासिमपुर निवासी अरुण कुमार (33) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में नागल-टपरी मार्ग पर गांव सुभरी ख्वाजा के निकट हादसे में घायल बाइक सवार आशु (28) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार रात अरुण अपने गांव निवासी साथी अंकित के साथ सहारनपुर से अपने घर लौट रहे थे। सरसीना सड़क पर बने कट के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर सड़क में लगने से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अंकित को पुलिस ने सीएचसी नागल भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। अरुण खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। जांच अधिकारी उप निरीक्षक शिवकार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में बुधवार शाम गांव खजूरवाला निवासी आशु बाइक पर अपने गांव से सहारनपुर जा रहे थे। पुलिस को सड़क पर वह घायल अवस्था में पड़े मिले। पास ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आशु ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। आशु चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन साल की उसकी एक बेटी है। वह दो माह से सहारनपुर रहकर मजदूरी कर रहा था। बच्चे भी उसके साथ रह रहे थे बुधवार को वह गांव आया था और गांव से लौट रहा था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed