{"_id":"6a7f0bc4a920d546430860c7","slug":"saharanpur-fake-facebook-id-created-using-dig-s-name-and-photo-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: डीआईजी का नाम व फोटो लगाकर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: डीआईजी का नाम व फोटो लगाकर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 14 Aug 2026 06:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:06 PM IST
सार
सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का खुलासा साइबर क्राइम पुलिस की निगरानी टीम ने किया। इस संबंध में तहरीर दी गई है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआईजी अभिषेक सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। साइबर क्राइम पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान इसका पता चला। साइबर क्राइम थाने के उप निरीक्षक आशीष चौधरी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
आशीष चौधरी ने बताया कि फेसबुक की निगरानी के दौरान डीआईजी के नाम और फोटो वाली आईडी मिली। आईडी इस तरह बनाई गई थी कि लोग इसे डीआईजी की असली फेसबुक आईडी समझ सकते थे। पुलिस को आशंका है कि फर्जी आईडी के जरिये लोगों से पैसे मांगे जा सकते हैं। इसके अलावा किसी को गलत या भ्रामक मेसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आईडी किसने बनाई, कब बनाई और इसके जरिए किसी से संपर्क या ठगी की गई या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन